फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Today: Pre-monsoon gives relief from heat, warnings of strong winds, light rain and thunderstorms in many districts

MP Weather Today: प्री-मानसून ने गर्मी से दी राहत, कई जिलों में तेज हवाओं, हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Tue, 24 May 2022 02:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 May 2022 02:10 PM IST
सार

प्री मानसून की दस्तक से पहले जहां प्रदेश के कई हिस्सों का तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था तो वहीं, अब हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर के तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Pre-monsoon gives relief from heat, warnings of strong winds, light rain and thunderstorms in many districts
मध्य प्रदेश में प्री मानसून ने दी गर्मी से राहत। (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। प्री मानसून की वजह से पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां अब तक लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे, तो वहीं, हल्की बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों तो राहत दे दी है।
विज्ञापन


यहां पहुंचा प्री मानसून
बीते 24 घंटों में प्री मानसून ने सतना, नौगांव, रतलाम, टीकमगढ़, रीवा, खजुराहो, गुना, सागर, मंडला, ग्वालियर, दतिया, दमोह, भोपाल, जबलपुर, मलाजखंड, रायसने, उज्जैन, नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा जिले में दस्तक दे चुका है। प्री मानसून के चलते प्रदेश के कई जिलों में सात से आठ डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार राजगढ़, सीहोर, उज्जैन, मंदसौर, अशोकनगर, सीधी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, शहडोल, अनूपपुर और उत्तरी जबलपुर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और वज्रपात करने की चेतावनी जारी की है। रतलाम, रायसेन दमोह, पन्ना, और उमरिया जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश, तेज हवाओं और क्रमिक वज्रपात की चेतावनी जारी की। वहीं, विदिशा और सागर जिले में मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में आई इतनी गिरावट
प्री मानसून की दस्तक से पहले जहां प्रदेश के कई हिस्सों का तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था तो वहीं, अब हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.8 न्यूनतम 19.5, इंदौर में अधिकतम 37.8 न्यूनतम 26.0, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 36.9 न्यूनतम 21.5, जबलपुर में 38.8 न्यूनतम 21.5, छिंदवाड़ा में अधिकतम 40.0 न्यूनतम 22.8, दमोह में 40.8 न्यूनतम 22.0, खजुराहो में 41.4 न्यूनतम 17.5, मंडला में अधिकतम 39.0 न्यूनतम 21.0, नौगांव अधिकतम 40.2 न्यूनतम 19.5, रीवा अधिकतम 35.6 न्यूनतम 20.6, सागर   अधिकतम 39.8 न्यूनतम 18.6, सतना  अधिकतम 40.2 न्यूनतम 19.9, सीधी अधिकतम 39.8 न्यूनतम 22.2, सिवनी अधिकतम 39.4 न्यूनतम 19.0, टीकमगढ़ अधिकतम 39.0 न्यूनतम 20.6, उमरिया अधिकतम 40 न्यूनतम 21.9, खरगौन अधिकतम 41.0 न्यूनतम 22.2 और पचमढ़ी में अधिकतम 34.8 न्यूनतम 11.2 तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed