फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather News: Cold winds increase shivering in the state, mercury will fall again after rain on 26-27 Novem

MP Weather News: प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, 26-27 नवंबर को बारिश के बाद फिर गिरेगा पारा

Fri, 24 Nov 2023 11:41 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Nov 2023 11:41 AM IST
सार


प्रदेश में ग्वालियर में सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 और 27 नवंबर को बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
MP Weather News: Cold winds increase shivering in the state, mercury will fall again after rain on 26-27 Novem
मध्य प्रदेश में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में गुरुवार रात को सबसे कम तापमान ग्वालियर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया में 11 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 11.2 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर 25 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इससे प्रदेश में 26 और 27 नवंबर को बारिश की संभावना है। 26 को प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अगले दिन 27 नवंबर को जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल डिविजन में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में फिर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


22 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम 
प्रदेश के 22 शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इसमें भोपाल में 15.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 16.4 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक तापमान नौगांव का 18.2 दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed