{"_id":"6771657494d23ed6020bf897","slug":"mp-weather-clouds-covered-many-districts-of-the-state-cold-winds-blew-mercury-dropped-to-20-degrees-during-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather:प्रदेश के कई जिलों में छाए बादल,चली ठंडी हवाएं,दिन में पारा 20 डिग्री तक लुढ़का,कल से कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather:प्रदेश के कई जिलों में छाए बादल,चली ठंडी हवाएं,दिन में पारा 20 डिग्री तक लुढ़का,कल से कड़ाके की ठंड
Sun, 29 Dec 2024 08:41 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:41 PM IST
सार
प्रदेश में दो दिन तक तेज बारिश ओले के बाद रविवार को कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं।जिससे दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। नए साल में कड़ाके की ठंड पडेगी।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में दो दिन तक तेज बारिश ओले के बाद रविवार को कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। जिससे दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। उज्जैन का दिन में अधिकत तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार धार और नवगांव 20 डिग्री, रतलान 20.5 डिग्री, टीकमगढ़ 20.7 डिग्री, पचमढ़ी 20.8 डिग्री, और भोपाल का 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नए साल में शीत लहर चलेगी जिससे कड़ाके की ठंड पडे़गी।
दिसंबर में दो प्रकार के रहे मौसम
दिसंबर माह में दो प्रकार के मौसम देखने को मिले जहां माह की शुरुआती दौर में कड़ाके की ठंड देखने को मिली वहीं आखिरी समय में बारिश और ओले देखने को मिले और तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी गई। अब एक बार फिर से कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि नए साल 2025 जनवरी माह में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और शीतलहर भी चलेगी। प्रदेश में दो दिन मावठा गिरा। अब अगले तीन दिन उज्जैन, ग्वालियर और चंबल में कोहरा रहेगा। रविवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। साथ ही ठंडी हवाएं भी चलती रही।
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
30 दिसंबर: मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर में कोहरा रहेगा।
31 दिसंबर: मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में मध्यम कोहरा रहेगा।
दिसंबर में 9 दिन चली शीतलहर
इस बार दिसंबर में 9 दिन शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नवंबर और दिसंबर में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। नवंबर में भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है।