फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Six percent tax on online shopping

एमपीः शिवराज सरकार ने ऑनलाइन शॉपिंग पर लगाया छह फीसदी टैक्स

Thu, 23 Jun 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
MP: Six percent tax on online shopping

मध्यप्रदेश में अब ऑनलाइन शॉपिंग करना और महंगा होने वाला है, सरकार ने नेट से शॉपिंग करने वालों पर छह फीसदी टैक्स लगाने की तैयारी कर ली है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रदेश सरकार के खजाने में राजस्व की वृद्िध करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन शॉपिंग पर टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बताया कि सरकार जल्द इस संबंध में आदेश जारी कर सकती है। इसके तहत ऑनलाइन शॉपिंग में देश और देश से बाहर से खरीदे जाने वाले सभी सामान पर छह फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया इसके पीछे सरकार की मंशा सभी टैक्स फ्री चीजों को टैक्स ब्रैकेट के तहत लाने और इसके कारण जिन लोगों को नुकसान हो रहा है उन्हें क्षतिपूर्ति हो सके। 
विज्ञापन


मलैया ने बताया कि फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के निरंतर प्रसार और बढ़ते व्यापार के कारण सरकार को होने वाले नुकसान को भी इससे पूरा किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सफाई दी कि पहले से ही कई देशों में यह व्यवस्‍था है और भारत के कई राज्यों में ऑनलाइन शॉपिंग पर टैक्स लगाया जा रहा है, इसलिए सरकार ने भी इस पर टैक्स लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed