{"_id":"6291caf6da65cb04c907cc96","slug":"mp-rajya-sabha-election-vivek-tankha-will-once-again-go-to-rajya-sabha-on-behalf-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस, कमलनाथ ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस, कमलनाथ ने की घोषणा
Sat, 28 May 2022 06:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 28 May 2022 06:50 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार का नाम तय कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा राज्यसभा भेजे जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसकी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विवेक तन्खा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार का नाम तय कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा राज्यसभा भेजे जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसकी घोषणा कर दी है।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इसमें दो सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जा रही है। कांग्रेस की तरफ से विवेक तन्खा का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है। तन्खा की जगह को लेकर पार्टी की तरफ से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत के बाद सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा को दोबारा उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 31 मई को नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। अभी बीजेपी की खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों को लेकर कोई नाम सामने नहीं आए हैं।