फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Many BJP leaders in contact with Congress, discussions held to include them in the party

MP Politics: भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में, पार्टी में शामिल करने को लेकर हुई चर्चा

Wed, 14 Jun 2023 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Jun 2023 11:06 PM IST
सार

 बैठक में यह भी तय किया गया कि किसी नेता को पार्टी में शामिल कराने से पहले स्थानीय नेताओं की अनुशंसा जरूरी होगी। बैठक में पार्टी से संपर्क करने वाले नेताओं को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा कर जल्द से जल्द उनको पार्टी में शामिल कराने की बात कही गई।

विज्ञापन
MP Politics: Many BJP leaders in contact with Congress, discussions held to include them in the party
कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीसी चीफ कमलनाथ के आवास पर बुधवार को कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक हुई। कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा से असंतुष्ट नेताओं को कांग्रेस ज्वाइन कराने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि किसी भी नेता स्थानीय कमेटी और स्थानीय नेताओं की अनुशंसा के बगैर पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


25 बड़े नेता कांग्रेस के संपर्क में
बैठक में यह भी तय किया गया कि किसी नेता को पार्टी में शामिल कराने से पहले स्थानीय नेताओं की अनुशंसा जरूरी होगी। बैठक में पार्टी से संपर्क करने वाले नेताओं को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा कर जल्द से जल्द उनको पार्टी में शामिल कराने की बात कही गई। दावा किया जा रहा है कि भाजपा के 25 बड़े नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


पीसीसी की बैठक में ये नेता रहे मौजूद
बैठक में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, रामनिवास रावत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र चौधरी, विधायक आरिफ अकील समेत वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल थे। इसके अलावा बैठक में मतदाता सूची को लेकर काम शुरू करने को कहा गया। साथ ही क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और भाजपा पर तथ्यों के साथ हमले तेज करने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस ने जबलपुर में प्रियंका गांधी की रैली के साथ प्रचार का शंखनाद कर दिया है। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के वादों को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed