फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Former minister Saeed returns to Congress, takes party membership from Kamal Nath in Bhopal

MP Politics: पूर्व मंत्री सईद की कांग्रेस में वापसी, भोपाल में कमलनाथ के हाथों पार्टी की सदस्यता ली

Mon, 22 May 2023 10:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 10:04 PM IST
सार

सतना के पुराने कांग्रेस परिवार से ताल्लुक रखने वाले सईद ने ननि चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़कर बसपा जॉइन कर ली थी। बसपा से महापौर पद के लिए चुनाव लड़ा था। अब फिर से वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
MP Politics: Former minister Saeed returns to Congress, takes party membership from Kamal Nath in Bhopal
सईद अहमद ने समर्थकों के साथ रविवार को कांग्रेस में वापसी कर ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनान नजदीक आते ही रूठों को मनाने, दूसरे दलों से नाराज लोगों को अपनी पार्टी में लाने का खेल तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में अब दिग्वजय सरकार में राज्य मंत्री रहे सईद अहमद ने समर्थकों के साथ रविवार को कांग्रेस में वापसी कर ली। भोपाल में कमलनाथ के हाथों पार्टी की सदस्यता ली। बताया ये भी जा रहा है कि इसकी पटकथा दिग्विजय सिंह के हाथों लिखी गई थी। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों प्रमुख दल रणनीति में लगे हैं। दल बदल का मामला भी जोरों पर है। रविवार को पूर्व मंत्री सईद अहमद भी बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। रविवार को उनके साथ पूर्व पार्षद कुदरत उल्ला बेग, पूर्व युकां नेता दीपक चतुर्वेदी नाजिम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतेन्द्र निगम सहित आधा सैकड़ा पूर्व कांग्रेस नेता वापस कांग्रेस में शामिल हुए। 
विज्ञापन


टिकट नहीं मिला तो चले गए थे
सतना के पुराने कांग्रेस परिवार से ताल्लुक रखने वाले सईद ने ननि चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़कर बसपा जॉइन कर ली थी। बसपा से महापौर पद के लिए चुनाव लड़ा था। इसका कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा था। सईद की वापसी के कयास पिछले दिनों दिग्विजय सिंह के सतना दौरे से ही लगाए जाने लगे थे। सिंह ने सईद के घर जाकर बंद कमरे में मुलाकात की थी। उनकी घर वापस के दौरान सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed