{"_id":"6507b53c59d2e8cd23027bea","slug":"mp-politics-arvind-kejriwal-and-bhagwant-mann-will-come-to-rewa-today-will-address-the-election-meeting-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज आएंगे रीवा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज आएंगे रीवा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
Mon, 18 Sep 2023 07:58 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 18 Sep 2023 07:58 AM IST
सार
केजरीवाल और मान दिल्ली और पंजाब के सीएम आज दोपहर एक बजे रीवा के एसएएफ मैदान पहुंचेगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनता के सामने भाजपा और कांग्रेस को घेरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सोमवार को मध्यप्रदेश के रीवा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इससे पहले वे सतना में सभा संबोधित कर चुके हैं।
मध्यप्रदेश में होने जा रहे 2023 के विधानसभा चुनाव की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ताकतें झोंकनी भी शुरू कर दी हैं। 2023 के इस चुनावी रण में भाजपा और कांग्रेस के लिए आम आदमी पार्टी भी एक बड़ी मुसीबत बनकर खड़ी हो चुकी है। इसके चलते सतना दौरे के बाद अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान चुनावी सभा को संबोधित करने आज रीवा आएंगे।
बता दें कि केजरीवाल और मान दिल्ली और पंजाब के सीएम आज दोपहर एक बजे रीवा के एसएएफ मैदान पहुंचेगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनता के सामने भाजपा और कांग्रेस को घेरने का प्रयास करेंगे। दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के रीवा में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में एक लाख लोग शमिल होंगे।
विज्ञापन
विंध्य में आम आदमी पार्टी का खास फोकस
केजरीवाल और मान इससे पहले सतना में सभा को संबोधित कर चुके हैं। दोनों 20 अगस्त को सतना जिले में पहुंचे थे। सतना में अयोजित कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने चुनावी घोषणाएं कर योजनाओं की बौछार लगा दी थी। उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की गारंटी दी थी। इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने खुद को चाचा कहा था। कहा था कि इस बार मामा नहीं चाचा पर भरोसा करो।
अरविंद केजरीवाल सतना में कर चुके हैं कई घोषणाएं
अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम मध्यप्रदेश में भी सरकारी स्कूलों को प्राइवेट के जैसा बनाएंगे और गरीब-अमीर सभी के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देंगे। इसके अलावा सरकारी अस्पताल को अच्छा बनाएंगे। आपको स्वास्थ्य की सारी सुविधा मुफ्त में उपलब्ध होगी। मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे और रोजगार की गारंटी भी देते हैं कि हम हर युवाओं को रोजगार देंगे। जब तक बेरोजगार नहीं मिलेगा तब तक बेरोजगारी भत्ता के रूप में युवाओं को प्रतिमाह तीन हजार रुपये देंगे।
केजरीवाल देंगे गारंटी
मध्यप्रदेश आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिल्ली के विधायक भूपेंद्र सिंह जून ने पत्रकार वार्ता में सारे कार्यक्रम की जानकारी दी। जून ने कहा की इससे पहले हमने ग्वालियर में एक रैली की थी जो कामयाब साबित हुई थी। इसके बाद सतना में भी एक रैली आयोजित हुई, सतना में अरविंद केजरीवाल ने तकरीबन आठ गारंटी मध्यप्रदेश की जनता को दी थी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगली सभा में वे और गारंटी की घोषणा करेंगे।