फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Agriculture Minister Kamal Patel targets Rahul Gandhi, says he has vowed to defame the country

MP Politics: कृषि मंत्री कमल पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- इन्होंने देश को बदनाम करने की कसम खा रखी है

Mon, 23 May 2022 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 05:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने एक बार फिर कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने देश को बदनाम करने की कसम खा रखी है।
 

विज्ञापन
MP Politics: Agriculture Minister Kamal Patel targets Rahul Gandhi, says he has vowed to defame the country
कृषि मंत्री कमल पटेल ने एक बार फिर कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश में भी सियासत जारी है। प्रदेश के नेता लगातार उन पर हमलावर हैं। अब कृषि मंत्री कमल पटेल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने देश को बदनाम करने की कसम खा रखी है।
विज्ञापन

 
दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कृषि मंत्री कमल पटेल राहुल गांधी और कांग्रेस पर कमेंट करते दिख रहे हैं। कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने देश को बदनाम करने की कसम खा रखी है। देश के अंदर या बाहर जब भी मौका मिलता है, देश को नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। सरकार जब जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वालों पर, आतंकवादी और नक्सलियों पर कार्रवाई करती है तो कांग्रेस और राहुल गांधी उन्हें सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन

 
पटेल ने कहा कि देश के बाहर जाकर राहुल गांधी देश की जनता को उकसाते हुए कहते हैं कि देश में भाजपा ने घासलेट छिड़क दिया है आपको तो सिर्फ एक तीली लगाना है। भारतीय होकर भारत में ही आग लगाने के लिए वे लोगों को भड़काते हैं। पटेल ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस और राहुल गांधी की मानसिकता देश विरोधी होने के साथ-साथ देश के टुकड़े-टुकड़े कर देश को बर्बाद करना चाहते हैं। मंत्री पटेल ने कांग्रेस और राहुल गांधी से इस पर जवाब भी मांग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed