फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics Actor Vikram Mastal Sharma joins Congress in Chhindwara

MP Politics: कमलनाथ को मिले 'हनुमान', अभिनेता विक्रम मस्ताल कांग्रेस में शामिल

Tue, 04 Jul 2023 10:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 10:13 PM IST
सार

MP Politics: रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

विज्ञापन
MP Politics Actor Vikram Mastal Sharma joins Congress in Chhindwara
विक्रम मस्ताल कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ व रामायण में भगवान हनुमानजी के किरदार को अदा करने वाले विक्रम मस्ताल शर्मा ने सिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर में माथा टेका। मंदिर के गर्भगृह में विराजमान समस्त ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर जिले, प्रदेश और देश की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। ईश्वर से किसानों के जीवन में संपन्नता और युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन


बता दें कि साल 2008 में दोबारा रामानंद सागर जी ने रामायण धारावाहिक बनाई, जिसमें विक्रम मस्ताल शर्मा के द्वारा भगवान हनुमान का रोल अदा किया गया था। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश में बुधनी के निवासी हैं। जहां के निवासी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हैं। विक्रम ने मंगलवार को सिद्ध सिमरिया धाम में कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन


आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय श्रीराम की जयघोष के साथ विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा, हनुमान जी का कार्य ही सेवा करना है। जो भी हनुमान जी का भक्त होता है उसमें सेवाभाव होता है। आगे उन्होंने कहा कि आपने विकास के कई बैनर पोस्टर देखे होंगे। लेकिन असल विकास देखना है तो आपको छिंदवाड़ा आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा, जिस तरह कमलनाथ की सरकार गिराई गई, मैं इससे व्यक्तिगत रूप से आहत हूं। क्योंकि कमलनाथ मध्यप्रदेश में आईफा लेकर आ रहे थे। इसका लाभ हम कलाकारों को मिलता। लेकिन सरकार गिराकर सभी कलाकारों को नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने कमलनाथ को प्रगति पुरुष नाम देते हुए कहा कि विकास भाषणों से नहीं काम करने से होता है। उन्होंने अपने क्षेत्र की एक समस्या की ओर ध्यान आकर्षण कराते हुए कहा कि विभिन्न अधिकारियों से बात की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अंत में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन किया, फिर सीएम हेल्पलाइन वापस लेने के लिए फोन आया।

जब उन्होंने सीएम हेल्पलाइन वापस नहीं ली तो अंत में सीएम हेल्पलाइन बंद कर दी गई। अगले दिन अख़बार में देखा, उसमें सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में बुधनी जिला प्रथम स्थान पर है। वर्तमान सरकार प्रचार पर चल रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश के समस्त मतदाओं से आग्रह किया कि सच्चाई का साथ दें, ताकि कमलनाथ का यह विकास का रथ एमपी के सभी जिलों में पहुंचे। विक्रम ने पूर्व सीएम कमलनाथ को गदा भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed