फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp police sit issued notice Kamal Nath over his statement on honey-trap case

मध्यप्रदेश हनीट्रैप मामला: पूर्व सीएम कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ीं, एसआईटी करेगी पूछताछ

Sun, 30 May 2021 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 May 2021 04:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ हनीट्रैप की पेन ड्राइव उनके पास होने वाले बयान को लेकर फंसते नजर आ रहे हैं। एसआईटी ने इस मामले में उन्हें नोटिस जारी कर पेन ड्राइव मांगी है।

विज्ञापन
Mp police sit issued notice Kamal Nath over his statement on honey-trap case
कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ने वाली है।  हनीट्रैप की पेन ड्राइव मामले में एसआईटी ने नोटिस जारी किया है। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बचाव में कमलनाथ ने कहा था कि मेरे पास हनीट्रैप की पेन ड्राइव है। मध्यप्रदेश में हनीट्रैप की जांच कर एसआईटी ने उन्हें 2 जून को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।  एसआईटी ने कमलनाथ से पेन ड्राइव की भी मांग की है। साथ ही नोटिस में 2 जून को पूछताछ करने के लिए श्यामला हिल्स स्थित उनके आवास पर पहुंचने का जिक्र किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन




क्या मचा सियासी बवाल?
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की महिला मित्र ने भोपाल में आत्महत्या कर ली थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उमंग सिंघार उससे कुछ दिन बाद शादी करने वाले थे। खुदकुशी के अगले दिन पुलिस ने उमंग सिंघार के ऊपर एफआईआर दर्ज की थी।  उसके बाद उमंग सिघार के बचाव में कांग्रेस उतर आई थी।  21 मई को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया था। कमलनाथ ने इसी पर कहा था कि उनके पास भी  हनीट्रैप की पेन ड्राइव है। उनके कहने का मतलब था कि भाजपा नेताओं के हनीट्रैप वाला वीडियो उनके पास भी मौजूद है। इस पर भाजपा ने कमलनाथ को आड़े हाथ लिया था। उसी बयान को लेकर विवाद बढ़ा है।

21 मई को कमलनाथ ने कोरोना को लेकर केंद्र सरकार पर बोला था हमला
दरअसल, 21 मई को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया था। इस दौरान कमलनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार पर कोरोना को लेकर कई आरोप लगाए थे। कमलनाथ ने कहा कि दुनियाभर में देश की पहचान इंडियन कोरोना के नाम से बन गई है। सरकार अपनी छवि सुधारने में लगी हुई है और लोग यहां मर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर कोरोना से मरने वाले की संख्या छिपाने का भी आरोप लगाया था। जिसके अगले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके बयानों पर सफाई दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed