फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Police Recruitment Exam: Home Minister Narottam Mishra said physical test postponed till June 2 due to scorching heat

MP पुलिस भर्ती परीक्षा: जबलपुर में अभ्यर्थी की मौत के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का फैसला, फिजिकल टेस्ट 2 जून तक स्थगित

Thu, 12 May 2022 04:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 May 2022 04:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में शामिल एक युवक की मौत के बाद सरकार ने फिजिकल टेस्ट को स्थगित कर दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
MP Police Recruitment Exam: Home Minister Narottam Mishra said physical test postponed till June 2 due to scorching heat
पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा स्थगित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में शामिल एक युवक की मौत के बाद सरकार ने फिजिकल टेस्ट को स्थगित कर दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा आयोजित की जा रही है। गर्मी को देखते हुए 13 मई से 2 जून तक होने वाली पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 3 जून 2022 से 5 जून 2022 तक होने वाली परीक्षा यथावत रहेगी। प्रभावित अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा 6 जून 2022 से प्रारंभ होगी, जिसकी सूचना अलग से जारी की जएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि जबलपुर में SAF में चल रही आरक्षक शारीरिक परीक्षा का बुधवार को तीसरा दिन था। सिवनी के खेड़ा निवासी नरेंद्र कुमार गौतम (22) इसमें शामिल होने के लिए जबलपुर के रांझी पहुंचे थे। करीब 800 मीटर की दौड़ के बाद अचानक नरेंद्र की तबीयत खराब हो गई। वह दौड़ने के बाद लेट गया, उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसे तत्काल रांझी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जबलपुर हॉस्पिटल रैफर किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक अपने पिता शंकर लाल गौतम के साथ परीक्षा देने आया था।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed