फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP panchayat elections: kamalnath vs narottam mishra, bjp vs congress, obc reservation in panchayat polls in MP

MP Panchayat Elections: कमलनाथ का सवाल- असमंजस कब दूर होगा? मिश्रा का जवाब- एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी 

Wed, 22 Dec 2021 06:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Dec 2021 06:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों को लेकर असमंजस बना हुआ है। OBC के लिए आरक्षित सीटों पर निर्वाचन प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है। सरकार कह रही है कि रिजर्वेशन के साथ ही चुनाव होंगे। 
 

विज्ञापन
MP panchayat elections: kamalnath vs narottam mishra, bjp vs congress, obc reservation in panchayat polls in MP
कमलनाथ और नरोत्तम मिश्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर असमंजस और अनिश्चितता बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी बुधवार को आदेश जारी किया कि चुनाव तो होंगे, पर नतीजे घोषित नहीं होंगे। OBC के लिए आरक्षित पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया पर रोक लगी हुई है। उनका फैसला अलग से होना है। शिवराज सिंह चौहान सरकार का दावा है कि चुनाव होंगे तो OBC रिजर्वेशन के साथ ही। ऐसे में कांग्रेस ने पूछा है कि यह स्थिति कब दूर होगी? इस पर सरकार का कहना है कि एक-दो दिन में कंफ्यूजन दूर होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्वाचन प्रक्रिया पर ही सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में कहा कि पंचायत चुनाव तो OBC रिजर्वेशन के साथ ही होंगे। इस पर भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू कर दिए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने याचिका लगाई। उसकी वजह से ही OBC के लिए रिजर्व सीटों पर निर्वाचन को रोकना पड़ा है। दूसरी ओर, कांग्रेस कह रही है कि सुप्रीम कोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार के वकीलों ने विरोध ही नहीं किया। इस पर दोनों के अपने-अपने तर्क है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि अब मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के सारणीकरण व निर्वाचन परिणामों की घोषणा संबंधी कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। पता नहीं प्रदेश में पंचायत चुनावो पर असमंजस और अनिश्चितता कब समाप्त होगी? सरकार ने सदन में विश्वास दिलाया था कि बगैर OBC आरक्षण के प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होंगे। नित-नए आदेशों से असमंजस का माहौल बढ़ता जा रहा है। सरकार स्थिति स्पष्ट करें कि वह आखिर चाहती क्या है? सरकार ओबीसी आरक्षण पर क्या कदम उठाने जा रही है? न्यायालय कब जा रही है? क्या निर्णय ले रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस तरह के आरोपों पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अपना पाप छिपाने के लिए कांग्रेस OBC आरक्षण का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता सैयद जाफर और जया ठाकुर ने याचिका लगाई है। राज्यसभा के सांसद विवेक तन्खा केस लड़ रहे हैं। कमलनाथ तो इमरजेंसी के समर्थक रहे हैं। उस समय कमलनाथ जी संजय गांधी, इंदिरा गांधी जी के खास थे। जब से मध्य प्रदेश में कमलनाथ आए तब से कांग्रेस चुनाव से भाग ही रही है। उपचुनावों में हारे और अब पंचायत चुनावों में हारेंगे। इस वजह से कोर्ट में गए थे, जिसका परिणाम प्रदेश भोग रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed