फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Election: Voting corrupted at 10 centers in the state, votes will be cast again today

MP Panchayat Election: प्रदेश में 10 केंद्रों पर मतदान दूषित, आज दोबारा वोट डाले जाएंगे

Mon, 27 Jun 2022 12:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Jun 2022 12:08 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में 10 केंद्रों पर मतदान दूषित होने के कारण सोमवार को दोबारा वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

विज्ञापन
MP Panchayat Election: Voting corrupted at 10 centers in the state, votes will be cast again today
एमपी में पंचायत चुनाव में मतदान करने लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में 10 केंद्रों पर मतदान दूषित होने के कारण सोमवार को दोबारा वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि 7 मतदान केन्द्रों में मतदान दूषित होने के कारण वहां पर पुनर्मतदान के आदेश दिये गए हैं। यहां पर 25 जून को हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया गया है। पुनर्मतदान 27 जून को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा।

विज्ञापन

राजगढ़ जिले की जनपद पंचायत राजगढ़ की ग्राम पंचायत बाबड़ीपुरा के मतदान केन्द्र क्र. 22 रामपुरिया में सभी पदों, (पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य), भिंड जिले की जनपद पंचायत रौन के मतदान केन्द्र क्रमांक 52 कन्या माध्यमिक विद्यालय पचोखरा में सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य, जिला निवाड़ी की जनपद पंचायत निवाड़ी के मतदान केन्द्र क्रमांक 80 विनवारा में समस्त पदों, जिला सीधी की जनपद पंचायत सिहावल के मतदान केन्द्र क्रमांक 330 एवं 257 में जिला पंचायत सदस्य, जिला दमोह की जनपद पंचायत दमोह के मतदान केन्द्र क्रमांक 263 प्राथमिक शाला भवन कांकर में समस्त पदों और जिला नरसिंहपुर की जनपद पंचायत करेली के मतदान केन्द्र क्रमांक 134 आमगांव बड़ा में पंच पद के लिए पुनर्मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले दतिया जिले की जनपद पंचायत दतिया की ग्राम पंचायत हतलई के मतदान केन्द्र क्रमांक 300 के सभी पदों, जिला देवास की जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत पुन्जपुरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 229 में पंच पद के लिए और इंदौर जिले की जनपद पंचायत डॉ. अम्बेडकर नगर महू की ग्राम पंचायत हरनिया खेड़ी के मतदान केन्द्र क्रमांक 34 में पंच पद के लिए पुनर्मतदान के आदेश दिये जा चुके हैं। इस तरह से कुल 10 मतदान केन्द्रों में पुनर्मतदान के आदेश दिये गए हैं।


यहां कल होगा पुनर्मतदान 
वहीं,ग्वालियर जिले की जनपद पंचायत घाटीगांव के मतदान केंद्र क्रमांक 138 शासकीय प्राथमिक शाला भवन दुरसेड़ी में पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए गए हैं । यहां पर 28 जून 2022 को सुबह 7:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक पुनर्मतदान होगा । इस मतदान केंद्र में 25 जून को कराए गए संपूर्ण मतदान को शून्य घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed