फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Putting posters of opponent on the dog's back in Khandwa, case registered

MP News: खंडवा में कुत्ते की पीठ पर प्रतिद्वंद्वी के पोस्टर लगाए और इलाके में घुमाया, केस दर्ज

Mon, 27 Jun 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 05:02 PM IST
सार

खंडवा में एक पंचायत चुनाव के उम्मीदवार पर सोमवार को एक कुत्ते पर प्रतिद्वंद्वी के पोस्टर लगाने और जानवर को इलाके में घुमाने का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Putting posters of opponent on the dog's back in Khandwa, case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक पंचायत चुनाव के उम्मीदवार पर सोमवार को एक कुत्ते पर प्रतिद्वंद्वी के पोस्टर लगाने और जानवर को इलाके में घुमाने का केस दर्ज किया गया है। मामला कैबिनेट मंत्री विजय शाह व खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह से जुड़ा बताया गया है। 
विज्ञापन


एसडीओपी रवींद्र वास्कले ने बताया कि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी दिव्यादित्य शाह की ओर से चुनाव एजेंट संतोष सोनी की शिकायत पर वार्ड 14 के उम्मीदवार मुकेश पिता काशीराम दरबार पर हरसूद थाने में पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया कि जिला पंचायत के वार्ड 14 से प्रत्याशी मुकेश दरबार ने भाजपा समर्थक प्रत्याशी दिव्यादित्य शाह के साथ उनके पिता कैबिनेट मंत्री विजय शाह व खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह के फोटो लगी प्रचार सामग्री कुत्ते की पीठ पर चिपकाकर गांव में घुमाया। इतना ही नहीं इस हरकत के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि शाह के पिता एक मंत्री हैं, जबकि उनकी मां खंडवा की पूर्व मेयर थीं, उन्होंने कहा कि दरबार के कदम का उद्देश्य उनके प्रतिद्वंद्वी और परिजनों को शर्मसार करना था। सोनी ने बताया कि चुनाव सामग्री से छेड़छाड़ कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है साथ ही अशोभनीय काम किया है। जिस ग्रुप में यह फोटो वायरल किए उसका एडमिन मुकेश दरबार ही है। इससे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व प्रत्याशी का अपमान हुआ है। ग्रामीणों में भी दरबार की इस हरकत से नाराजी देखी गई है।


पुलिस ने दरबार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(6) के तहत केस दर्ज किया है। सोनी ने शिकायत की प्रति एसडीओपी हरसूद व पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार को भेजी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed