फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav: Munadi being done in Bundelkhandi style in Chhatarpur - appeal to deposit licensed arms

MP Panchayat Chunav: छतरपुर में बुंदेलखंडी अंदाज में कराई जा रही मुनादी- लाइसेंसी शस्त्र जमा करने की अपील

Tue, 07 Dec 2021 06:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 07 Dec 2021 06:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों की तारीखें घोषित हो गई हैं। आदर्श आचार संहिता भी लग गई है। अलग-अलग जिलों में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हो रहे हैं। बुंदेलखंड में लोगों को जानकारी के लिए मुनादी लगाकर अपील की जा रही है। 
 

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: Munadi being done in Bundelkhandi style in Chhatarpur - appeal to deposit licensed arms
मप्र पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में जनवरी और फरवरी 2022 में तीन चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। इसके लिए 4 दिसंबर को आचार संहिता लागू हो गई है। चुनावों के मद्देनजर लाइसेंसी हथियार जमा करने होंगे। इसकी ही जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उन्हें जागरुक करने के लिए मुनादी जैसे पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मुनादी के जरिए लोगों को आचार संहिता का पालन करने की अपील हो रही है। साथ ही उनसे अपने हथियार जमा करने को कहा गया है। इसके लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। इसी कड़ी में बिजावर कस्बे के साथ-साथ सभी ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करवाई जाएगी।  सरकारी भवनों और स्थानों पर लगी राजनीतिक सामग्री को भी हटवाया जा रहा है। 
विज्ञापन


थानों में दो अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें रोज एक शाम एक गांव अभियान के तहत अलग-अलग गांवों में जाकर चौपाल लगा रही है। चुनाव के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील हो रही है। सभी गांवों और कस्बों में जाकर निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। उचित कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। पूरी ताकत पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed