फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav: Firing in Chambal before the second phase of voting, voting in more than 7 thousand panchayats

MP Panchayat Chunav: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले चंबल में फायरिंग, 7 हजार से ज्यादा पंचायतों में मतदान

Fri, 01 Jul 2022 09:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 09:59 AM IST
सार

मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में शुक्रवार को सुबह मतदान शुरू हुआ। कुछ जिलों में बारिश और सड़कों पर जमे पानी की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: Firing in Chambal before the second phase of voting, voting in more than 7 thousand panchayats
सीहोर में मतदान केंद्र के बाहर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। 47 जिलों में 106 जनपद की 7,655 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हो रही है। एक करोड़ 31 लाख 44 हजार 27 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी और उसके बाद काउंटिंग शुरू होगी। इन जिलों में पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के लिए 23 हजार 967 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


भिंड के सुरपुरा में गोलियां चली
भिंड के सुरपुरा में वोटिंग से पहले फायरिंग हुई। बिजौरा गांव में एक प्रत्याशी के समर्थक रामदास सिंह भदौरिया पर वोट डालने का दबाव बना रहे थे। विवाद हुआ और प्रत्याशी के समर्थकों ने फायरिंग कर दी। 16 साल की कोमल भदौरिया और उसके चाचा राजन सिंह भदौरिया घायल हुए।  
विज्ञापन


छतरपुर में प्रत्याशी के पति पर पैसे बांटने का आरोप
छतरपुर की भगवां जिला पंचायत में वोटिंग से पहले वार्ड क्रमांक 21 की प्रत्याशी विद्यावती अग्निहोत्री के पति की गाड़ी पर पथराव हुआ। आरोप है कि हरिओम अग्निहोत्री समर्थकों के साथ वोटर्स को पैसे बांट रहे थे। जिन्हें पैसे नहीं मिले, उन्होंने पथराव कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने डाला व्यवधान
गुना के राघोगढ़ में तेज बारिश की वजह से वोटिंग के लिए पहुंचे लोग बचने के लिए मतदान केंद्र से बाहर निकल आए। कुछ जिलों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी है। इस वजह से लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 


उमा भारती की बहू, कुलस्ते की भांजी चुनाव मैदान में  
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे और खरगापुर से भाजपा विधायक राहुल सिंह लोधी की पत्नी उमिता सिंह ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 8 से नामांकन दाखिल किया है। गुना जिले के चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा और उनके रिटायर्ड आईपीएस पति रघुवीर सिंह मीणा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे रामनरेश यादव की पौत्रवधु रोशनी यादव निवाड़ी जिले के वार्ड छह से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed