फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Election: Congress's trouble in Kamal Nath's stronghold, Voters are telling the party's candidate - drink alcohol or give money!

Chhindwara Election: कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस की मुसीबत, वोटर पार्टी के प्रत्याशी से कह रहे- शराब पिलाओ या पैसा दो!

Mon, 27 Jun 2022 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 10:53 PM IST
सार

मप्र कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोतिया के हस्ताक्षर से एक पत्र राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा गया है। इसमें छिंदवाड़ा के सहायक आबकारी आयुक्त द्वारा दिए गए निर्वाचन व्यय में शराब का खर्च भी शामिल किए जाने संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Chhindwara Election: Congress's trouble in Kamal Nath's stronghold, Voters are telling the party's candidate - drink alcohol or give money!
छिंदवाड़ा में कांग्रेस एक अलग ही मुसीबत से जूझ रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस एक अलग ही मुसीबत से जूझ रही है। कांग्रेस का दावा है कि छिंदवाड़ा में वोटर पार्टी प्रत्याशियों से शराब पिलाने या शराब के लिए पैसा देने की मांग कर रहे हैं। मप्र कांग्रेस ने इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग को भी पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मप्र कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोतिया के हस्ताक्षर से एक पत्र राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा गया है। इसमें छिंदवाड़ा के सहायक आबकारी आयुक्त द्वारा दिए गए निर्वाचन व्यय में शराब का खर्च भी शामिल किए जाने संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है। साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की गई हैं। 
विज्ञापन


पत्र में बताया गया है कि नगरीय निकाय चुनाव खर्च के संबंध में छिंदवाड़ा के सहायक आबकारी आयुक्त माधुसिंह भयड़िया द्वारा 6 जून 2022 को कार्यालयीन पत्र जारी कर देशी-विदेशी शराब की बिक्री के संबंध में दरें निर्धारित की गई है एवं पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि उक्त दरें निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसा पत्र अब प्रत्याशियों के लिए मुसीबत बन रहा है। मतदाताओं द्वारा कहा जा रहा है कि शराब खर्च तो आपके चुनावी खर्च में शामिल होगा, इसलिए आप शराब पिलाओ या उसकी कीमत नगद दो, तभी आपको मत दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयुक्त से निवेदन किया गया है कि आबकारी विभाग द्वारा जारी उपरोक्त आदेश, जिस पर खुले रूप से निर्वाचन के लिए शराब सेवन की बात गई है, जो कि नैतिकता के आधार पर, संविधान के आधार पर एवं प्रभावशील आचार संहिता के आधार पर किसी भी अंश में सही नहीं है। घोर आपत्तिजनक है। अत: जारी आदेश को तत्काल रोका जाए और छिंदवाड़ा के सहायक आबकारी आयुक्त माधुसिंह भयड़िया के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed