फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP panchayat chunav: Commission's instructions employees retiring in six months will not be included in the polling party

MP Panchayat Chunav: छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी मतदान दल में नहीं होंगे शामिल, आयोग के निर्देश

Wed, 01 Jun 2022 10:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Jun 2022 10:56 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी मतदान दल में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
MP panchayat chunav: Commission's instructions employees retiring in six months will not be included in the polling party
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी मतदान दल में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

 
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने कलेक्टरों को मतदान दल के गठन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंचायत चुनाव के लिए मतदान का गठन और तैनाती सॉफ्टवेयर के माध्यम से तय होगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार मतदान अधिकारी और एक पीठासीन नियुक्त होंगे। विकासखंड स्तर पर मतदान दल में अधिक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ताकि किसी मतदान केंद्र पर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी को तुरंत पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव को 4 लाख कर्मचारी संपन्न कराएंगे। आयोग ने छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को मतदान दल में शामिल नहीं करने को कहा है। आयोग ने जरूरत पड़ने पर बैंक, एलआईसी समेत केंद्रीय कर्मचारियों की सेवाएं लेने को कहा है। साथ ही तीन साल से अधिक सेवा वाले संविदा कर्मचारियों को भी मतदान दल में शामिल करने की बात कही है। हालांकि उनको पीठासीन या मतदान अधिकारी के पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed