{"_id":"6341390a0c27426fc2666ce1","slug":"mp-news-zebra-and-giraffe-will-come-from-africa-in-bhopal-van-vihar-plastic-bottle-will-be-banned-in-nationa","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अफ्रीका से जेब्रा और जिराफ आएंगे भोपाल, नेशनल पार्क में प्लास्टिक बोतल पर प्रतिबंध लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अफ्रीका से जेब्रा और जिराफ आएंगे भोपाल, नेशनल पार्क में प्लास्टिक बोतल पर प्रतिबंध लगेगा
Sat, 08 Oct 2022 02:46 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:46 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि अफ्रीका से चीता आने के बाद अब जेब्रा और जिराफ को भी 26 जनवरी 2023 के पहले वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
वन मंत्री विजय शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि वन विभाग के सभी नेशनल पार्क में प्लास्टिक बोतल और थैलियों पर एक जनवरी 2023 से प्रतिबंध लगाया जाएगा। डॉ. शाह राष्ट्रीय वन विहार उद्यान की विहार वीथिका में वन्यप्राणी सप्ताह के समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि प्रदेश में अफ्रीका से चीता आने के बाद अब जेब्रा और जिराफ को भी 26 जनवरी 2023 से पहले वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. शाह ने कहा कि सभी नेशनल पार्क में वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इनसे पर्यटकों को कम कीमत पर पानी मिलेगा। साथ ही पार्क में खाद्य सामग्री आदि की थैलियां ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इससे पर्यावरण-संरक्षण को बल मिलेगा। वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि देश में विलुप्त हो रहे चीतों के पुनर्स्थापन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सार्थक प्रयासों से 72 साल बाद चीता के रूप में प्रदेश को नायाब तोहफा मिल सका है। उन्होंने कहा कि वन विभाग अफ्रीका से आए चीतों के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति सतत रूप से निगरानी रख रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भोपाल के आसपास टाइगर मूवमेंट को देखते हुए इस क्षेत्र को अभयारण्य बनाने पर विचार किया जा सकता है। इसके लिये जन-प्रतिनिधियों, वन्य-प्रेमी और बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना चाहिये। उन्होंने घोषणा की कि राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के 75 विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को नेशनल पार्क बांधवगढ़, पेंच टाइगर रिजर्व, पन्ना टाइगर रिजर्व और कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्य-प्राणियों का अवलोकन कराने विभाग द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। वन मंत्री ने फोटोग्राफी-प्रदर्शनी, चित्रकला, रंगोली, विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन वाद-विवाद, मेहंदी, पॉम पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, फेस पेंटिंग और शिक्षक वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आये विजेताओं को पुरस्कृत किया। वन-रक्षकों द्वारा किए गए वन प्रबंधन के उत्कृष्ट कार्य पर केन्द्रित श्रेष्ठ दो लघु फिल्में प्रदर्शित की गई। वन मंत्री ने फिल्मकार और वन-रक्षक आकाश साहू और संजय नामदेव को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
