फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Youth hanged in general bogie of Bhopal Nizamuddin-Madurai Express, police engaged in investigation

MP News: भोपाल निजामुद्दीन-मदुरई एक्सप्रेस की जनरल बोगी में युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 05 Oct 2022 11:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 05 Oct 2022 11:40 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में ट्रेन में अपराध की दो घटनाएं सामने आए। पहली घटना हजरत निजामुद्दीन मदुरई एक्सप्रेस की है। जिसमें एक युवक ने कोच के अंदर फांसी लगा ली। वहीं, दूसरी घटना जम्मूतवी हापा एक्सप्रेस की है। जिसमें एक किन्नर ने मासूम के साथ मारपीट की। 

विज्ञापन
MP News: Youth hanged in general bogie of Bhopal Nizamuddin-Madurai Express, police engaged in investigation
भोपाल के पास युवक ने ट्रेन में लगाई फांसी - फोटो : Social Media

विस्तार

भोपाल के पास निजामुद्दीन-मदुरई एक्सप्रेस में एक युवक ने फंखे से फंदा बनाकर फांसी लगाने का मामला सामने आया है। यात्रियों ने गार्ड को सूचना देने के बाद मिसरोद में ट्रेन रूकवाई गई। जिसके बाद जीआरपी और मिसरोद पुलिस ने फंदे से युवक को उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हबीबबंज जीआरपी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 12652 निजामुद्दीन-मदुरई एक्सप्रेस में मंगलवार शाम 5 बजे युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। युवक लाइलोन रस्सी से जनरल बोगी में पंखे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। ट्रेन के गार्ड ने बताया कि बोगी में यात्री बहुत कम थे। 10 से 15 यात्री ही बोगी में थे। उनको यात्री ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद मिसेराद में गाड़ी को रूकवाया गया। युवक के पास से एक जनरल टिकट मिला। जो भोपाल से नागपुर का था। उसके पर्स में एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जो राजाराम यादव के नाम से है। वहीं, उसके हाथ पर गोदना में प्रसाद लिखा था। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल उसके फर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर संपर्क कर युवक की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

ट्रेन में किन्नर ने मासूम से की मारपीट
वहीं, एक अन्य घटना में जम्मूतवी हापा एक्सप्रेस में किन्नर के एक बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रतलाम से शामगढ़ एक परिवार ट्रेन से सफर कर रहा था। परिवार के साथ एक तीन वर्ष का बच्चा भी था। ट्रेन के कोच नंबर डी-4 में किन्नर ने मासूम बच्चे के साथ मारपीट की। इसकी सूचना परिजनों ने आरपीएफ पुलिस को दी। जिसके बाद आरपीएफ ने उज्जैन जिले के नागदा रेलवे स्टेशन पर आरोपी किन्नर को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed