फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Working meeting of District BJP in Ratlam, Congress targeted BJP by holding a press conference

MP News: रतलाम में जिला भाजपा की कामकाजी बैठक तो कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP पर साधा निशाना

Wed, 22 Feb 2023 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 08:46 PM IST
सार

भाजपा ने जहां कामकाजी बैठक आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों का आह्वान किया है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर भाजपा की प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर जमकर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
MP News: Working meeting of District BJP in Ratlam, Congress targeted BJP by holding a press conference
भाजपा ने कामकाजी बैठक आयोजित की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इसी के चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने कमर कस ली है। भाजपा ने जहां कामकाजी बैठक आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों का आह्वान किया है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर भाजपा की प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर जमकर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


रंगोली परिसर में आयोजित भाजपा की कामकाजी बैठक में आए संभाग प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की आत्मा है, प्राण है, पूंजी है, रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज भाजपा खड़ी है और देश एंव दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता कुछ पाने के मकसद से नहीं आता, अपितु पार्टी के माध्यम से सेवा के संकल्प को पूरा करने आता है। हम लोग लेना बैंक नहीं है, हम तो देना बैंक हैं। 
विज्ञापन


संभाग प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा के चुनाव की घंटी बज गई है। कार्यकर्ता प्रदेश में फिर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उसके बाद देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएंगे। बैठक में जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत करेंगे, तभी ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ का संकल्प पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

MP News: Working meeting of District BJP in Ratlam, Congress targeted BJP by holding a press conference
कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर BJP पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
इधर कांग्रेस ने साधा निशाना
वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रतलाम शहर में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश पटेल ने शिवराज सिंह चौहान के 195 महीने की सरकार की विफलता को लेकर एवं किए गए घोटालों को लेकर कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें बताया कि भाजपा की तथाकथित 'विकास यात्रा' को मध्य प्रदेश की जनता ने 'निकास यात्रा' बना दिया है। मध्य प्रदेश के इतिहास में इससे ज्यादा असफल और धिक्कार पाने वाली यात्रा और कोई नहीं रही। 

बताया कि कोई जिला ऐसा नहीं रहा, जहां भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का जनता ने विरोध नहीं किया हो। कहीं यात्रा को काले झंडे दिखाए गए, कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही भ्रष्टाचार की शिकायत की, तो कहीं पर अश्लील नृत्य कराके भीड़ जुटाने की कोशिश की गई। बिजली नहीं है, पानी नहीं है, प्रधानमंत्री आवास का पैसा नहीं आया है, फसल बीमा नहीं मिला है, किसानों की हालत खराब है। सीधी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जब लोगों ने अपनी समस्या सुनाई तो उन पर लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed