फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News woman sows sorghum on her body in faith towards Maa Durga In Damoh

MP News: दमोह में मां दुर्गा के प्रति ऐसी आस्था, महिला ने शरीर पर बोए जवारे, पूर्णिमा को होगा विसर्जन

Tue, 04 Apr 2023 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 06:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मां दुर्गा की एक अनोखी भक्त है, जिसने अपने शरीर पर जवारे बोए हैं। नवरात्र का पर्व भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन देवी मां की भक्त इस महिला ने पंचमी को अपने शरीर पर जवारे बोए थे और पूर्णिमा को विसर्जन होगा।

विज्ञापन
MP News woman sows sorghum on her body in faith towards Maa Durga In Damoh
महिला ने शरीर पर बोए जवारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां जगत जननी को प्रसन्न करने के लिए भक्त अलग-अलग तरह से आराधना करते हैं। कुछ इसी तरह का नजारा दमोह के ग्राम मुडारी में देखने मिला है। एक महिला मां आदि शक्ति की भक्त है और चैत्र नवरात्रि की पंचमी को उसने माता के प्रति आस्था प्रकट करते हुए एक आसन लगाकर अपने शरीर पर जवारे उगाए। बिना कुछ खाए पीए माता का नाम जपते हुए यह महिला लेटी हुई है।

विज्ञापन


देव श्री जागेश्वर नाथधाम बांदकपुर से सात किलोमीटर की दूरी पर सिद्ध क्षेत्र त्रिलोचन पहाड़ी ग्राम मुडारी है, जहां यह महिला एक ही अवस्था में लेटे माता का कठोर व्रत कर भक्ति कर रही है। भक्त भी उसकी भक्ति के तरीके को देखकर आश्चर्य चकित हैं और इसे माता की कृपा बता रहे हैं।
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सिंह और राम सिंह ने बताया, माता के दर्शन करने आई महिला ने इच्छा जाहिर की थी कि वह इस तरीके से मां की भक्ति करना चाहती है। इसके चलते सबकी सहमति से वह इस तरह से मां की भक्ति कर रही है और शरीर पर जवारे बोए हैं। इसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना बना हुआ है। पंचमी को रखे जवारे का विसर्जन पूर्णिमा को मां नर्मदा धाम भेड़ाघाट में किया जाएगा। महिला कौन है, इसकी जानकारी महिला ने भी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed