फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Wife was in her maternal home for ten days, drunken husband cut his throat in memory of her

MP News: दस दिन से मायके में थी पत्नी, उसकी याद में शराबी पति ने काट लिया अपना गला, हालत गंभीर

Thu, 07 Sep 2023 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 10:12 PM IST
सार

सतना में पति ने पत्नी की याद में अपना गला ब्लेड से काट लिया। उसकी पत्नी दस दिन पहले मायके गई थी, जिसकी याद में पहले तो उसने शराब पी फिर अपनी जान लेने की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
MP News: Wife was in her maternal home for ten days, drunken husband cut his throat in memory of her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने पत्नी की याद में अपना गला ब्लेड से काट लिया। उसकी पत्नी दस दिन पहले मायके गई थी, वह उसे बुला रहा था पर पत्नी कुछ दिन और मायके में रहना चाहती थी। इधर पति ने शराब ने नशे में अपनी जान लेने की कोशिश की। युवक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली सतना अंतर्गत शहर के टिकुरिया टोला की बजरंग कॉलोनी में रहने वाले शुभम लोनिया पिता अमृतलाल लोनिया (20) ने शराब के नशे में ब्लेड से अपना गला काट लिया। लहूलुहान हालत में उसे टिकुरिया टोला मुक्तिधाम में पड़ा देख कर लोगों ने उसके पिता को सूचना दी। आनन फानन में शुभम को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पिता अमृतलाल ने बताया कि उनका बेटा शुभम मंगलवार की सुबह से ही शराब पी रहा था। शाम को वह घर से कहीं चला गया। कुछ घंटों बाद रात में खबर मिली कि वह टिकुरिया टोला मुक्ति धाम में लहूलुहान पड़ा है। जब वहां जा कर देखा तो उसके गले मे कट का निशान था। अमृतलाल ने बताया कि शुभम की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी सित्तो 10 दिन पहले मायके चली गई थी। शुभम उसे वापस आने के लिए बोल रहा था लेकिन वह कुछ और दिन मायके में रुकना चाहती थी। इस बात को लेकर वह नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed