फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Villagers handed over letter demanding to make Chilhari Tehsil to incharge minister Ramkishore Kanvre

MP News: चिल्हारी को तहसील बनाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग, प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे को सौंपा पत्र

Wed, 01 Feb 2023 09:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Feb 2023 09:56 PM IST
सार

स्थानीय ग्रामीणों कहना है कि चिल्हारी को तहसील का दर्जा दिया गया था। तहसील का कामकाज शुरू हो गया था। लेकिन राजनीतिक दबावों के कारण अमरपुर नई तहसील प्रस्तावित हो गई। वहां हम ग्रामीणों का जाना बहुत मुश्किल है, इसलिए चिल्हारी को ही तहसील बनाया जाए।

विज्ञापन
MP News Villagers handed over letter demanding to make Chilhari Tehsil to incharge minister Ramkishore Kanvre
ग्रामीणों की मांगों वाला पत्र पढ़ते प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चिल्हारी को तहसील का दर्जा देने के लिए स्थानीय लोगों ने बुधावार को प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे को एक पत्र सौंपा। स्थानीयों ने पत्र के जरिए कहा है कि जनसंख्या के आधार पर चिल्हारी में आठ हजार से अधिक ग्रामीण मौजूद हैं। उसमें कहा गया है कि स्थानीयों और आसपास के गांव से ग्रामीणों को तहसील से जुड़े कामों के लिए मानपुर जाना परेशानी का सबब है। इसलिए चिल्हारी को तहसील का दर्जा दिया जाए। 

विज्ञापन


इससे पहले इंदवार को तहसील का दर्जा देने प्रस्तावित किया गया था। लेकिन इंदवार डूब क्षेत्र यानी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। शासन की ओर से सर्वेक्षण कराया गया उसमें चिल्हारी सभी गांवों का केंद्र बिंदु है। चिल्हारी से लगभग 40 गांव से अधिक गांव लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चिल्हारी को तहसील का दर्जा दिया गया था। नायब तहसीलदार चिल्हारी में बैठने लगे थे। तहसील का कामकाज चिल्हारी में प्रारंभ हो गया था। लेकिन राजनीतिक दबावों के कारण अमरपुर नई तहसील प्रस्तावित हो गई। अगर अमरपुर तहसील का निर्माण होता है तो जुड़े गांवों से दूर होने के साथ-साथ कटनी जिले से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। इन कारणों से निश्चित ही सम्मिलित गांवों के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी मामलों को लेकर अमरपुर जाना दुश्वारी से कम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री  से कहा है कि ग्राम चिल्हारी करीब आधे सैकड़े से अधिक गावों से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। इसलिए चिल्हारी तहसील कार्यालय के लिए उपयुक्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed