फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Vehicle filled with liquor overturned on four lane, people looted liquor bottles

MP News: फोरलेन पर शराब से भरा वाहन पलटा, लोगों ने लूटी शराब की बोतलें

Wed, 20 Mar 2024 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 11:01 PM IST
सार

जावरा से मंदसौर के गांव डिगावमाली शराब की दुकान पर शराब लेकर जा रहा मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 3273 टायर फटने की वजह से पलटी खा गया। गाड़ी के पलटते ही गाड़ी में रखी शराब की बोतले एवं टिन के डब्बे पर रोड पर बिखर गए। जिन्हें स्थानीय लोग लूट कर अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
MP News: Vehicle filled with liquor overturned on four lane, people looted liquor bottles
मंदसौर में शराब से भरा ट्रक पलट गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जावरा से मंदसौर की ओर आ रहा शराब से भरा एक वाहन आक्या लखमा खेड़ी के बीच में फोरलेन मार्ग पर पलटी खा गया। इसके बाद लोगों में शराब की बोतल लूटने की होड़ मच गई।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार जावरा से मंदसौर के गांव डिगावमाली शराब की दुकान पर शराब लेकर जा रहा मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 3273 टायर फटने की वजह से पलटी खा गया। गाड़ी के पलटते ही गाड़ी में रखी शराब की बोतले एवं टिन के डब्बे पर रोड पर बिखर गए। जिन्हें स्थानीय लोग लूट कर अपने साथ ले गए। सूचना पर कचनारा चौकी एवं दलोदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, इसके साथ ही आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


मंदसौर आबकारी आरक्षक केशव कुमार के अनुसार वहां जावरा से शराब लेकर डिगावमाली जा रहा था, लेकिन टायर फटने से वह लखमाखेड़ी के समीप पलट गया। वाहन में भरी हुई शराब जावरा से परमिट की होकर वैध थी। इसका पंचनामा बनाकर शराब को दूसरे वाहन से डिगाव भेजा जा रहा है। वहीं मौके पर रोड कंपनी के कर्मचारी भी बुलाए गए थे एवं रोड की सफाई कर मार्ग को चालू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed