फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Two bikes collided in Chhindwara, one died, the injured's father died in the accident

MP News: छिंदवाड़ा में दो बाइक्स में भिड़ंत, एक की मौत, जो घायल हुआ उसके पिता की हुई थी हादसे में मौत

Sat, 04 Mar 2023 07:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Mar 2023 07:19 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में दो बाइक्स की भिड़ंत हो गई। मामले में एक की मौत हुई, जबकि दो घायल हैं। जो युवक घायल हुआ है, उसके पिता की एक साल पहले ही दुर्घटना में मौत हुई थी।
 

विज्ञापन
MP News: Two bikes collided in Chhindwara, one died, the injured's father died in the accident
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। इकलहरा-अंबाड़ा मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो बाइकर्स की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर घायल है। हादसा इकलहरा और अंबाड़ा सड़क पर टोल नाके के पहले शिवम ढाबा के समीप हुआ।

विज्ञापन


इकलहरा निवासी सोनल गोल्डी जौंझार कोयला खदान मोआरी में काम करता है। सुबह वह ड्यूटी पर जा रहा था। सामने से दरबई निवासी निहाल यादव अपनी मां के साथ बाइक पर आ रहा था। शिवम ढाबे के पास दोनों बाइक्स में  जबरदस्त टक्कर हो गई। एक बाइक का टायर फट गया। गोल्डी को सिर में गंभीर चोट आई। निहाल को भी सिर में गंभीर चोट आई। निहाल की मां 45 वर्षीय मनीषा यादव को भी चोटें आई है। तीनों घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल बड़कुही अस्पताल भेजा गया। गोल्डी को नागपुर और निहाल व उसकी मां को छिंदवाड़ा भेजा गया। नागपुर पहुंचने से पहले ही गोल्डी की मौत हो गई। उसके शव को फिर परासिया लाया गया। देर शाम इकलहरा में अंतिम संस्कार किया गया। निहाल यादव को छिंदवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


एक साल पूर्व हुई थी पिता की मौत
हादसे में घायल निहाल अपनी मां के साथ गंगा पूजन के कार्यक्रम से दरबई लौट रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया। एक साल पहले निहाल के पिता कमल यादव का इकलहरा बस स्टैंड पर ही हादसे में निधन हुआ था। गोल्डी युवाओं में सक्रिय था। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed