फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Three children died due to drowning in a pond in Seoni

MP News: सिवनी में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, पाल पर पड़े कपड़े देख घटना का पता चला

Mon, 05 Jun 2023 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 08:41 PM IST
सार

सिवनी में तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों नहाने के लिए तालाब पहुंचे थे और गहरे पानी में जाने से डूब गए। 

विज्ञापन
MP News: Three children died due to drowning in a pond in Seoni
सिवनी में तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों नहाने के लिए तालाब पहुंचे थे और गहरे पानी में जाने से डूब गए। तालाब की पाल पर पड़े कपड़ों को देखकर ग्रामीणों ने पानी में देखा तो शव नजर आए। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना में सिवनी जिले के छपारा थाना इलाके के देशगांव का है। बताया गया कि गांव में रहने वाले आदर्श (6) पिता भारत झरिया, दीपांशु (5) पिता सुरेश यादव और आदित्य (5) पिता राजेश झरिया सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नहाने के इरादे से तालाब में उतरे थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय तीनों गहरे पानी में उतर गए, और डूब गए। तालाब की पाल पर कपड़े पड़े देखकर लोगों को आशंका हुई, तो उन्होंने पानी में देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने परिजनो को इसकी सूचना दी। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। उनकी सांसें थम चुकी थी। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed