फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Three arrested including two army AGEs, used to take bribe from the supplier by sending fake notices

MP News: सेना के दो एजीई समेत तीन गिरफ्तार, फर्जी नोटिस भेजकर सप्लायर से लेते थे रिश्वत

Fri, 04 Nov 2022 10:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Nov 2022 10:33 AM IST
सार

सीबीआई की पूछताछ में पता चला कि पूरे मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसके इशारे पर आरोपी रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई ने गिरफ्तार तीनों अफसरों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
MP News: Three arrested including two army AGEs, used to take bribe from the supplier by sending fake notices
रिश्वत लेते सेना के अधिकारी गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल में बैरागढ़ के 3 ईएमई सेंटर पर पदस्थ दो असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर (एजीई) समेत तीन लोगों को सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सेना में मानव संसाधन और सामग्री सप्लाय करने वाले फर्म के संचालकों को फर्जी नोटिस भेजकर रिश्वत लेते थे।

विज्ञापन


सीबीआई की पूछताछ में पता चला कि पूरे मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। उसके इशारे पर आरोपी रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई ने गिरफ्तार तीनों अफसरों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीबीआई को एक फर्म ने शिकायत की थी कि उसे करीब आठ लाख रुपये का नोटिस भेजा गया है। उसके निपटारे के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। नोटिस को लेकर फर्म संचालक ने सेना के गैरिसन इंजीनियर अजय अग्रवाल से मुलाकात की तो उन्होंने गैरिसन जे जॉन कैनेडी और एजीई राजेंद्र सिंह यादव से मुलाकात करने को कहा। जिन्होंने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इसमें कैनेडी ने 1 लाख रुपये मांगे थे और बाद में 10 हजार रुपये की डिमांड करने लगा। सीबीआई ने कैनेडी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद उसके ऑफिस में अलमारी से 5.47 लाख रुपये नगद बरामद किए। सीबीआई ने कैनेडी के कोयम्बटूर स्थित घर पर भी छापा मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed