फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The youth who was stealing in the railway coal siding was imprisoned in the cage, trying to get out of the AC hole

MP News: रेलवे कोल साइडिंग में चोरी कर रहा युवक पिंजरे में हुआ कैद, एसी के होल से निकलने की करता रहा कोशिश

Mon, 11 Jul 2022 07:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Jul 2022 07:56 AM IST
सार

युवक देर रात चोरी के इरादे से एक दफ्तर में घुसा था। चोरी करने के बाद उसने दीवार में बने एसी के होल से निकलने की कोशिश की, लेकिन नशे में होने के चलते वह उसी पिंजरे में फंस गया।

विज्ञापन
MP News: The youth who was stealing in the railway coal siding was imprisoned in the cage, trying to get out of the AC hole
AC के पिंजरे में फंसा चोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले के नौरोजाबाद की रेलवे कोल साइडिंग में एक चोर को चोरी करना भारी पड़ गया। नशे की हालत में दफ्तर में चोरी करने पहुंचा चोर एसी लगाने के लिए बनी खाली जगह में फंस गया और पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल युवक देर रात चोरी के इरादे से एक दफ्तर में घुसा था। चोरी करने के बाद उसने दीवार में बने एसी के होल से निकलने की कोशिश की, लेकिन नशे में होने के चलते वह उसी पिंजरे में फंस गया। उसने कई बार निकलने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। रातभर चोर उसी पिंजरे में फंसा रहा, जब सुबह कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने चोर को एसी के पिंजरे में फंसा देखा, जिसके बाद नौरोजाबाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ चिंटू प्रजापति निवासी नौरौजाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में चोरी की बात कबूल की है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed