{"_id":"62cb8a5be32ab058df0617e8","slug":"mp-news-the-youth-who-was-stealing-in-the-railway-coal-siding-was-imprisoned-in-the-cage-trying-to-get-out-of-the-ac-hole","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रेलवे कोल साइडिंग में चोरी कर रहा युवक पिंजरे में हुआ कैद, एसी के होल से निकलने की करता रहा कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रेलवे कोल साइडिंग में चोरी कर रहा युवक पिंजरे में हुआ कैद, एसी के होल से निकलने की करता रहा कोशिश
Mon, 11 Jul 2022 07:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:56 AM IST
सार
युवक देर रात चोरी के इरादे से एक दफ्तर में घुसा था। चोरी करने के बाद उसने दीवार में बने एसी के होल से निकलने की कोशिश की, लेकिन नशे में होने के चलते वह उसी पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन
AC के पिंजरे में फंसा चोर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले के नौरोजाबाद की रेलवे कोल साइडिंग में एक चोर को चोरी करना भारी पड़ गया। नशे की हालत में दफ्तर में चोरी करने पहुंचा चोर एसी लगाने के लिए बनी खाली जगह में फंस गया और पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल युवक देर रात चोरी के इरादे से एक दफ्तर में घुसा था। चोरी करने के बाद उसने दीवार में बने एसी के होल से निकलने की कोशिश की, लेकिन नशे में होने के चलते वह उसी पिंजरे में फंस गया। उसने कई बार निकलने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। रातभर चोर उसी पिंजरे में फंसा रहा, जब सुबह कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने चोर को एसी के पिंजरे में फंसा देखा, जिसके बाद नौरोजाबाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ चिंटू प्रजापति निवासी नौरौजाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में चोरी की बात कबूल की है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।