{"_id":"6291d2dc9b359d3d8f51c1c3","slug":"mp-news-the-special-style-of-the-farmer-s-daughter-the-bride-reached-the-pavilion-while-driving-the-tractor-in-betul","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: किसान की बेटी का खास अंदाज, बैतूल में ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में पहुंची दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: किसान की बेटी का खास अंदाज, बैतूल में ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में पहुंची दुल्हन
Sat, 28 May 2022 01:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 01:14 PM IST
सार
बैतूल में एक दुल्हन ट्रैक्टर चलाकर मंडप तक पहुंची। वह किसान परिवार से है और जिस घर जा रही है, वह भी किसान का ही परिवार है। इसी वजह से उसने शादी के लिए खास इंट्री ली।
विज्ञापन
किसान की बेटी ने ट्रैक्टर पर बैठकर मंडप में प्रवेश किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बैतूल में दुल्हन का खास अंदाज देखकर आप चौंक जाएंगे। किसान की बेटी ने ट्रैक्टर पर बैठकर मंडप में प्रवेश किया। दलील भी दी कि मैं किसान की बेटी हूं और किसान परिवार में जा रही हूं। इस वजह से इस खास मौके को अलग ढंग से प्रस्तुत करना चाहती थी। दुल्हन के ट्रैक्टर से मंडप तक जाने के बारे में जिसने सुना, वह हैरान रह गया। अब इस दुल्हन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
मामला बैतूल जिले के साईंखेड़ा का है। इस दुल्हन का नाम भारती तागड़े है और उसकी हाल ही में वासु कवड़कर नाम के लड़के से शादी हुई है। आम तौर पर मंडप में दुल्हन डोली में जाती है, लेकिन भारती ने इसके लिए ट्रेक्टर को चुना। रिश्तेदारों को बगल में बिठाया। वधू पक्ष के लोग रास्ते में खड़े लोगों को हटाते दिखे। भारती पोस्ट ग्रेजुएट है और अपनी शादी को उसने ट्रैक्टर चलाकर खास तो बना ही दिया है।