{"_id":"640aecdab1a88fe95d00c3d4","slug":"mp-news-the-houses-of-the-accused-who-murdered-a-minor-and-misbehaved-with-a-three-year-old-were-demolished-2023-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: नाबालिग की हत्या व तीन साल की मासूम से दुराचार करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नाबालिग की हत्या व तीन साल की मासूम से दुराचार करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर
Fri, 10 Mar 2023 02:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:10 PM IST
सार
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चुनिया में नाबालिग की हत्या कर दी गई थी, वहीं खैरहा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम से दुराचार हुआ था। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई थी। दोनों घटनाओं के आरोपियों के घर गिराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
प्रशासन ने हत्या और दुष्कर्म के आरोपियों के घर गिरा दिए गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश में एक बार फिर बुलडोजर गरजा है। शहडोल जिले में नाबालिगकी हत्या करने और तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घर गिराए गए हैं। होली के अगले दिन प्रशासन ने ये कार्रवाई की है।
बता दें कि शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चुनिया में नाबालिग की हत्या कर दी गई थी, वहीं खैरहा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम से दुराचार हुआ था। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई थी। दोनों घटनाओं के आरोपियों के घर गिराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
बता दें कि शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चुनिया में नाबालिग की हत्या कर दी गई थी, वहीं खैरहा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम से दुराचार हुआ था। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई थी। दोनों घटनाओं के आरोपियों के घर गिराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों के मकान जमींदोज कर दिए गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चुनिया में प्रशासन व पुलिस बल पहुंचा। जहा 10 वर्षीय नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपियों के घर को जमींदोज करने कार्यवाही शुरू हुई। इसी प्रकार खैरहा थाना थाना क्षेत्र के ग्राम करकरी में 3 वर्षीय मासूम के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर को ढहाना शुरू कर दिया गया। चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों के मकान जमींदोज कर दिए गए। जबकि आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
