फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The bear ate the couple alive in Panna, sat on the dead body after death, the forest department team reached after three hours

MP News: पन्ना में भालू ने दंपती को जिंदा खाया, मौत के बाद शव पर बैठा, तीन घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम

Sun, 05 Jun 2022 03:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 03:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के वार्ड क्रमांक 16 रानीगंज के पास सुबह मंदिर दर्शन करने गए दंपती को भालू ने जिंदा खा लिया। दंपती की मौत के बाद भालू शव पर चहल कदमी करने लगा।

विज्ञापन
MP News: The bear ate the couple alive in Panna, sat on the dead body after death, the forest department team reached after three hours
शव पर चहल कदमी करता भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के वार्ड क्रमांक 16 रानीगंज के पास सुबह मंदिर दर्शन करने गए दंपती को भालू ने जिंदा खा लिया। भालू के हमले में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दंपती खेरमाई मंदिर दर्शन करने पहुंचा था, जब वे मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तब भालू ने मुकेश राय एवं उसकी पत्नी गुड़िया राय पर हमला कर दिया। आदमखोर भालू ने दंपती के पूरे शरीर को नोच डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद भालू शव पर चढ़ गया और उन पर चहल कदमी करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी, लेकिन सूचना पाने के बाद भी वन विभाग की टीम घटनास्थल पर करीब तीन घंटे बाद पहुंची, जिससे लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा कर दिया। जैसे ही टीम पहुंची झड़प होने लगी SDM सत्यनारायण, तहसीलदार दीपाली जाधव, टीआई अरुण सोनी, डीएफओ गौरव शर्मा सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल भालू को बेहोश कर उसका रेस्क्यू और शवों को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भालू के हमले में मारे गए दंपत्ति के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी घटना की जानकारी दी है। साथ ही परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed