फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update Today: Cold Wave, Dense Fog in Chhindwara, Temperature Drops Due To Cold Northern Winds

MP News: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंड; छिंदवाड़ा में फिर गिरा तापमान, 20 जनवरी तक सर्द और ठिठुरन भरा रहेगा मौसम

Tue, 16 Jan 2024 11:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 Jan 2024 11:15 AM IST
सार

Madhya Pradesh Weather Today : सोमवार की शाम से ठिठुरन एक बार फिर से बढ़ गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी रहा तो सर्दी असर दिखाएगी। जैसे ही हवा का रुख बदलेगा ठंड कम होगी। 

विज्ञापन
MP Weather Update Today: Cold Wave, Dense Fog in Chhindwara, Temperature Drops Due To Cold Northern Winds
छिंदवाड़ा में गिरा तापमान। - फोटो : social media

विस्तार

छिंदवाड़ा में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है, जिसके कारण लोगों को अब ठंड का सामना करना पड़ रहा है। देर रात तापमान में काफी गिरावट देखी गई। रात का तापमान 14 डिग्री के आसपास रहा। सुबह 7:00 बजे भी 15 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों में ठंड एक बार फिर से अपना असर दिखाएगी और लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी सर्द हवाओं के आने से सोमवार की शाम से ठिठुरन एक बार फिर से बढ़ गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी रहा तो सर्दी असर दिखाएगी। जैसे ही हवा का रुख बदलेगा ठंड कम होगी। 
विज्ञापन


जिले में रविवार की रात का पारा 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम पारा 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दो-तीन दिनों में मौसम के बदलाव के चलते तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जनवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवा का रुख उत्तर पूर्वी हो जाने से ठंड में और इजाफा होगा। इसका असर आगामी 20 जनवरी तक बना रह सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी शुक्रवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। इसके चलते दिन के तापमान तो सामान्य रहने एवं रात का पारा उछालने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed