फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Supporters Raised Pakistan Zindabad Slogan in Katni After Win in Panchayat Election Latest News in Hindi

MP News: सरपंच प्रत्याशी की जीत पर समर्थकों ने लगाए देश विरोधी नारे, जांच शुरू

Sun, 03 Jul 2022 08:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 08:40 AM IST
सार

कटनी जिले की चाका पंचायत में सरपंच पद के मुस्लिम प्रत्याशी की जीत पर समर्थकों ने देश विरोधी नारे लगाएं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवा समर्थक मुस्लिम प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाते हुए और देश विरोधी नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Supporters Raised Pakistan Zindabad Slogan in Katni After Win in Panchayat Election Latest News in Hindi
कटनी में लगे देश विरोधी नारे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले की चाका पंचायत में सरपंच पद के मुस्लिम प्रत्याशी की जीत पर समर्थकों ने देश विरोधी नारे लगाएं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवा समर्थक मुस्लिम प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाते हुए और देश विरोधी नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में समर्थक नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं। ये वीडियो पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना के बाद शुक्रवार रात का बताया जा रहा हैं। वीडियो शनिवार को मीडिया के संज्ञान में आया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन


विज्ञापन

देश विरोधी नारे लगाने का वीडियो सामने आने के बाद से हड़कंप की स्थिति बन गई। वीडियो के वायरल होने के बाद शनिवार सुबह गांव के लोग आक्रोशित हो गए और थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर ग्रामीणों का कहना है कि युवाओं ने पहले गांव में रैली निकालकर नारेबाजी की, इसके बाद प्रत्याशी के घर के पास देश विरोधी नारे लगाए। वहीं, शिकायतकर्ताओं ने नारे लगाने वाले कई लोगों को पहचानने की बात कही है, जबकि कुछ लोगों के बाहरी होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल कटनी चाका ग्राम पंचायत में रहीसा बेगम पति वाजिद खान ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की, जिसके बाद उनके समर्थकों ने देश विरोधी नारे लगाते हुए जश्न मनाया। वीडियो सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। वहीं, इस मामले पर सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम चाका के सचिन परोहा और करीब 30 से 40 लोग आए थे। उनके द्वारा शिकायत की गई है कि सरपंच का चुनाव जीतने के बाद रहीसा वाजिद खान के समर्थन के साथ ही देश विरोधी नारे लगाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शिकायत की जांच की जा रही। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed