फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Stone pelting incident got political tinge, AAP condemned the incident

MP News: पत्थरबाजी की घटना में चढ़ा सियासी रंग, आप ने 24 घंटे के भीतर दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की घटना की निंदा

Thu, 19 Oct 2023 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 05:43 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रीवा में मजदूरों की फैक्ट्री लगा दी गई है जिससे हर रोज घटनाएं होती हैं। 

विज्ञापन
MP News: Stone pelting incident got political tinge, AAP condemned the incident
रीवा में आम आदमी पार्टी ने पत्रकार वार्ता कर घटना की निंदा की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा में बुधवार को हुए हंगामे की घटना ने अब सियासी मोड़ ले लिया है। इसके खातिर घटना के 24 घंटों के भीतर 2 अलग-अलग स्थानों में आम आदमी पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। घटना को लेकर रीवा जिला प्रशासन सहित बीजेपी और कांग्रेस को दोषी ठहराया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रीवा में मजदूरों की फैक्ट्री लगा दी गई है जिससे हर रोज घटनाएं होती हैं। उन्होंने घटना के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को दोषी बताया है।
विज्ञापन


क्या था मामला
बुधवार को रीवा में हंगामा हो गया था। मजदूर से मारपीट के बाद लोग भड़क गए थे। मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ कर कार जला दी गई थी। पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया गया था। घटना में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रूपलाल उइके. सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष पंद्रे, चोरहटा थाना प्रभारी श्रंगेश राजपूत समेत एक सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी पर मजदूरों ने डंडों से हमला कर दिया था।कई घंटों तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही थी। पुलिस ने कई लोगों पर प्रकरण दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed