{"_id":"65311d6053b31f3320020325","slug":"mp-news-stone-pelting-incident-got-political-tinge-aap-condemned-the-incident-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पत्थरबाजी की घटना में चढ़ा सियासी रंग, आप ने 24 घंटे के भीतर दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की घटना की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पत्थरबाजी की घटना में चढ़ा सियासी रंग, आप ने 24 घंटे के भीतर दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की घटना की निंदा
Thu, 19 Oct 2023 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:43 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रीवा में मजदूरों की फैक्ट्री लगा दी गई है जिससे हर रोज घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
रीवा में आम आदमी पार्टी ने पत्रकार वार्ता कर घटना की निंदा की।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रीवा में बुधवार को हुए हंगामे की घटना ने अब सियासी मोड़ ले लिया है। इसके खातिर घटना के 24 घंटों के भीतर 2 अलग-अलग स्थानों में आम आदमी पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। घटना को लेकर रीवा जिला प्रशासन सहित बीजेपी और कांग्रेस को दोषी ठहराया है।
बता दें कि बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रीवा में मजदूरों की फैक्ट्री लगा दी गई है जिससे हर रोज घटनाएं होती हैं। उन्होंने घटना के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को दोषी बताया है।
क्या था मामला
बुधवार को रीवा में हंगामा हो गया था। मजदूर से मारपीट के बाद लोग भड़क गए थे। मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ कर कार जला दी गई थी। पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया गया था। घटना में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रूपलाल उइके. सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष पंद्रे, चोरहटा थाना प्रभारी श्रंगेश राजपूत समेत एक सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी पर मजदूरों ने डंडों से हमला कर दिया था।कई घंटों तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही थी। पुलिस ने कई लोगों पर प्रकरण दर्ज किए हैं।