{"_id":"62b2d43aa9ad65571706264e","slug":"mp-news-speaker-bifurcated-over-allegations-of-distributing-funds-to-loved-ones-said-if-the-allegations-are-proved-i-will-leave-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चहेतों को निधि बांटने के आरोपों पर बिफरे विधानसभा अध्यक्ष, बोले- आरोप सिद्ध हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चहेतों को निधि बांटने के आरोपों पर बिफरे विधानसभा अध्यक्ष, बोले- आरोप सिद्ध हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा
Wed, 22 Jun 2022 02:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:19 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पर स्वेच्छानुदान निधि चहेतों को बांटने के आरोप लगे तो वे बिफर गए। उन्होंने कह दिया कि आरोप साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
गिरीश गौतम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पर अपने चहेतों में स्वेच्छानुदान और विधायक निधि का पैसा बांटने का आरोप लगा है। जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे बेटे राहुल गौतम के पक्ष में प्रचार के दौरान आरोप लगे तो वे बिफर गए। उन्होंने यह तक कह दिया कि आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
दरअसल, गिरीश गौतम के बेटे राहुल गौतम रीवा में वार्ड नंबर 27 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी बेटे के समर्थन में लगातार सभाएं ले रहे हैं। आरोप लगा है कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और विधायक स्वेच्छाअनुदान निधि से सैकड़ों लोगों के खातों में पैसे भी जमा कराए हैं। इसे शासकीय नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। जब गिरीश गौतम प्रचार के लिए देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के हटवा गांव में पहुंचे तो लोगों ने आपत्ति जताई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष भड़क गए। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ गलत है तो उन्हें गांव से एक भी वोट नहीं चाहिए। गिरीश गौतम के गुस्से का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बेटे-भतीजे में है मुकाबला
गिरीश गौतम का बेटा राहुल जिस वार्ड से चुनाव लड़ रहा है, उसी वार्ड से उनका भतीजे पद्मेश गौतम भी उम्मीदवार हैं। एक ही परिवार से दो उम्मीदवार होने के चलते मुकाबला कड़ा है। विधानसभा अध्यक्ष बेटे के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम पर आरोप लगे तो बिफर गए। कह गए कि आरोप सिद्ध हुए तो मैं राजनीति करना छोड़ दूंगा। #MadhyaPradesh #ViralVideo #MPNews #GirishGautam #RewaPolitics
विज्ञापन
https://t.co/IS2h4vmnMI pic.twitter.com/XzUiBxi9rH— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 22, 2022