फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Six blackbucks were hunted in Harda, four were poisoned, two were chopped off

MP News: हरदा में छह काले हिरणों का शिकार, चार को जहर दिया, दो के प्राइवेट पार्ट काटे गए

Sun, 05 Jun 2022 07:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 07:52 AM IST
सार

हरदा जिले के खिरकिया तहसील के नीमसराय गांव में छह काले हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। एक नर और एक मादा हिरण की मौत शुक्रवार को हुई जबकि बाकि के चार हिरणों ने शनिवार सुबह 9 से 12 बजे के बीच दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
MP News: Six blackbucks were hunted in Harda, four were poisoned, two were chopped off
हरदा में छह हिरणों का शिकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदा जिले के खिरकिया तहसील के नीमसराय गांव में छह काले हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। एक नर और एक मादा हिरण की मौत शुक्रवार को हुई जबकि बाकि के चार हिरणों ने शनिवार सुबह 9 से 12 बजे के बीच दम तोड़ दिया। मारे गए हिरणों में तीन नर और तीन मादा हिरण शामिल थे। बताया जा रहा है कि दो हिरणों के सींग और प्राइवेट पार्ट काटे गए थे, जिसके चलती उनकी मौत हो गई, वहीं चार हिरणों को जहर देकर मार दिया गया। 
विज्ञापन


घटना गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गिट्टी खदान के पास की है। हिरणों के शव देर रात वन चौकी लालयाचापड़ भेजे गए हैं। रविवार को शवों का पीएम किया जाएगा। हिरणों के शव जिस जगह मिले हैं वहां एक छोटा सा तालाब है। अधिकारियों को तालाब के पानी में मछली पकड़ने के लिए जहर मिलाए जाने का शक है। माना जा रहा है कि इसी तालाब के पानी को पीने से हिरणों की मौत हुई है। इस मामले में फिलहाल गांव वालों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि चार हिरणों ने उनकी आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की मौत रात को हो गई थी। हिरण उनके सामने तड़प रहे थे, उन्होंने पानी पिलाया लेकिन हिरण की जान नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरण के शिकार को अंधविश्वास से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ लोग हिरणों का शिकार उनके सींग से दवाइयां बनाने और प्राइवेट पार्ट का उपयोग किसी दूसरे काम में करते हैं। लोगों का मानना है कि हिरणों के सींग से बनी शृंग भस्म से कई आसाध्य रोगों का इलाज किया जाता है। सींग को घिसकर जख्मों पर भी लगाया जाता है, माना जाता है कि हिरण के सींग जख्म पर लगाने से सूजन और दर्द में आराम मिलता है।


डीएफओ हरदा अंकित पांडे से मिली जानकारी के अनुसार कुल छह हिरणों की मौत हुई है। प्रथम दृष्टि लगता है कि दो का शिकार किया है बाकी को जहर दिया है। जहर शिकार से ध्यान हटाने के लिए दिया गया प्रतीत होता है। कुछ ग्रामीणों को भी पूछताछ के लिए रोका है। मछली पकड़ने के लिए तालाब में जहर डाला गया है या नहीं यह जांच में स्पष्ट होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed