फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: AAP's entry in nutrition diet scam, know what CM Shivraj clarified on the allegations

MP News:पोषण आहार घोटाले में आप की एंट्री, जानिए आरोपों पर मुख्यमंत्री शिवराज ने क्या दी सफाई

Thu, 08 Sep 2022 09:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 08 Sep 2022 09:20 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में महिला बाल विकास विभाग के पोषण आहार घोटाले पर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक के आरोप पर सीएम शिवराज ने अपना पक्ष रखते हुए पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि ये कैग की अंतिम रिपोर्ट नहीं है। प्रारंभिक रिपोर्ट है।

विज्ञापन
MP News: AAP's entry in nutrition diet scam, know what CM Shivraj clarified on the allegations
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पोषण आहार में अनियमिताओं को लेकर कैग की रिपोर्ट पर विपक्ष हमलावर है। इस मामले मेंं आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने कहा कि एमपी में जो बच्चों का राशन घोटाला हुआ है। उसकी हैवानियत का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि राशन ट्रक के नाम पर बाइक, ऑटो का नंबर दिया गया। लाखों बच्चों के नाम रातों रात राशन लेने वालों में जोड़े गए। जबकि इन नाम के बच्चों का कोई अता पता नहीं हैं। ये विभाग खुद शिवराज सिंह चौहान के पास है।
विज्ञापन

 
इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब देते हुए कहा कि ये कैग की अंतिम रिपोर्ट नहीं है। यह प्रारंभिक रिपोर्ट है, जिस पर अभी विभाग को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है। कांग्रेस ने पोषण आहार संयंत्रों को महिला स्व-सहायता समूहों से वापस लेने की कार्यवाही की थी। कांग्रेस शासनकाल में निम्न स्तर का पोषण देने पर 35 करोड़ की राशि रोकी गई।
विज्ञापन

 
साथ ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम लेकर कहा कि आपकी आम आदमी पार्टी ने चार वर्ष से कैग रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में प्रस्तुत ही नहीं की। कहीं आपके घोटाले सामने न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार चुप क्यों है? इसकी जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। कांग्रेस के समय जिस कैग रिपोर्ट को लेकर बीजेपी नेता हंगामा करते थे आज उस रिपोर्ट को खारिज किया जा रहा है। इस मामले में बुधवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सरकार की तरफ से पक्ष रखा और पोषण आहार में कोई घोटाला नहीं होने की बात कही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed