फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Shivraj cabinet has given permission for the formation of Yoga Commission, interest will be waived in

MP News: शिवराज सरकार की मध्यप्रदेश में योग आयोग के गठन को मंजूरी, खनिज राजस्व वसूली में ब्याज माफ होगा

Tue, 30 Aug 2022 05:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 30 Aug 2022 05:25 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कैबिनेट ने मंगलवार को योग आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। वहीं, खनिज राजस्व की वसूली में ब्याज माफ करने की समाधान योजना पर भी मुहर लगा दी है। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj cabinet has given permission for the formation of Yoga Commission, interest will be waived in
मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में योग आयोग का गठन होगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मुहर लग गई है। यह आयोग महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से संचालित होगा। कार्यकाल पांच साल का होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें योग आयोग के गठन को मंजूरी दे दी गई है। आयोग में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक न्याय, खेल एवं युवा कल्याण, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव शासकीय सदस्य होंगे। इसके साथ ही पांच अशासकीय सदस्य भी होंगे।
विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक को अनुमोदन
कैबिनेट ने मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022 के माध्यम से सात नई निजी यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी है। प्रेस्टीज विश्वविद्यालय इंदौर, टाइम विश्वविद्यालय भोपाल, डॉ. प्रीति ग्लोबल विश्वविद्यालय शिवपुरी, एलएनसीटी विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर, अमलतास विश्वविद्यालय देवास, आर्यवर्त विश्वविद्यालय सीहोर और विक्रांत विश्वविद्यालय ग्वालियर की स्थापना का अनुमोदन दिया है। यह प्रस्ताव विधानसभा के मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी निर्णय लिए
खनिज राजस्व की बकाया राशि वसूली करने के लिए ब्याज माफ करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बकायादारों को बकाया राशि जमा करने के बाद दोबारा खदानें चलाने के लिए मिल सकेगी। खाद्य विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर की भर्ती भी स्वीकृति हो गई। वहीं, सरकार ने पुराने हेलीकॉप्टर के पार्ट्स को बेचने और थॉमस कप में भाग लेने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांशु राजावत को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने पर भी सहमति दी है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed