फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Shivraj announces double compensation for victims of wild animals

MP News: बांधवगढ़ में शिवराज का बड़ा ऐलान, वन्य प्राणी का शिकार होने पर परिवार को दिया जाएगा दोगुना मुआवजा

Mon, 14 Nov 2022 04:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 14 Nov 2022 04:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश में अब किसी व्यक्ति को वन्य प्राणी ने शिकार बनाया तो उसके परिवार को दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj announces double compensation for victims of wild animals
शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले के बांधवगढ़ में पत्रकारों से चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ टाइगर रिजर्व के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वन्य प्राणियों से अगर किसी की मौत होती है तो सरकार की ओर से मिलने वाली राशि चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख कर दिया गया है। किसानों की फसलों को वन्य प्राणी नुकसान पहुंचाते हैं तो प्रति हैक्टेयर मिलने वाली राशि भी बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन


अब तक वन्य प्राणियों से हमले के कारण किसी की मृत्यु होने पर मुआवजे की राशि महज चार लाख रुपये दी जाती थी। इससे आश्रित परिवार का गुजर-बसर नहीं हो पाता था। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजे की राशि को दोगुना करने की घोषणा की है। किसानों के लिए भी वन्य प्राणियों की वजह से फसलों का नुकसान होने पर राशि बढ़ा दी गई है। अब सिंचित भूमि पर 50% फसलों का नुकसान होने पर मुआवजा राशि 30 हजार प्रति हैक्टेयर दी जाएगी। वहीं, असिंचित जमीन पर मुआवजा राशि 16 हजार रुपये प्रति हैक्टेयर दी जाएगी।   
विज्ञापन


पेसा एक्ट लागू होने से एक दिन पहले की यह घोषणा
वनवासी समाज के हितों से जुड़ा पेसा अधिनियम 15 नवम्बर से मध्यप्रदेश में लागू होना है। आधिकारिक रूप से इसे शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के मंच से लागू किया जाएगा। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपद4 मुर्मू भी मौजूद रहेंगी। इसी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री संभाग में प्रवास पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed