{"_id":"65313ba05f524b1cf00fe617","slug":"mp-news-revenue-branch-employee-was-demanding-bribe-for-measles-copy-caught-by-lokayukta-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खसरे की नकल के लिए मांग रहा था रिश्वत, राजस्व शाखा का कर्मचारी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खसरे की नकल के लिए मांग रहा था रिश्वत, राजस्व शाखा का कर्मचारी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे
Thu, 19 Oct 2023 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:52 PM IST
सार
छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय पदस्थ प्रतिलिपिकर नीरज तिवारी को 1700 रुपये की रिश्वत लेत लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा है। उसने खसरे की नकल देने के बदले ये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय की राजस्व शाखा के कर्मचारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसने खसरे की नकल देने के लिए 1700 रुपये की रिश्वत ली थी।
जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के तामिया में रहने वाले किसान राजा गढ़वाल ने जबलपुर लोकायुक्त को शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसे खसरा की प्रतिलिपि तत्काल जरूरत थी। उसने कलेक्टर कार्यालय पदस्थ प्रतिलिपिकर नीरज तिवारी से संपर्क किया। उसने काम के एवज में 1700 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप तैयार किया।
जबलपुर लोकायुक्त की टीम छिंदवाड़ा पहुंची। फरियादी राजा गढ़वाल को खसरा की प्रतिलिपि लेने के लिए कार्यालय भेजा गया। जहां नीरज शर्मा ने उससे 1700 रुपये ले लिए, तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राजा गढ़वाल ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने पारिवारिक केस के सिलसिले में खसरा किश्तबंदी की नकल लेने के लिए प्रतिलिपि कर शाखा में आ रहा था जहां उसे पैसे की मांग की जा रही थी इसी के चलते उसने शिकायत की।