{"_id":"63bec1c62580e14a855b6697","slug":"mp-news-rajgarh-lover-climbs-water-tank-in-sholays-veeru-style-demand-for-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वो आशिक पानी की टंकी पर चढ़ा...और कहा- मैं उससे प्यार करता हूं, उसे पा न सका, सोचा खुद ही मर जाऊं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वो आशिक पानी की टंकी पर चढ़ा...और कहा- मैं उससे प्यार करता हूं, उसे पा न सका, सोचा खुद ही मर जाऊं
Wed, 11 Jan 2023 07:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 11 Jan 2023 07:34 PM IST
सार
फिल्म 'शोले' में आपने 'वीरू' को पानी की टंकी पर चढ़कर 'बसंती' से शादी करने के लिए हंगामा करने का सीन तो जरूर देखा होगा। ऐसा ही मामला बुधवार को मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से सामने आया। यहां नाबालिग लड़की के प्यार में पागल एक युवक शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़ गया, वह नाबालिग से शादी की जिद करने लगा।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले में फिल्म शोले का वह सीन तो आपको पता ही होगा, जब वीरू यानी कि धर्मेंद्र एक लड़की के प्यार में पानी की टंकी पर चढ़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से सामने आया, जहां एक नाबालिग लड़की के प्यार में पागल सनकी आशिक शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ता देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, युवक ने खुद को चोट पहुंचाने के लिए पानी की टंकी पर हाथ में चाकू से कहीं बार-बार कर खुद को घायल कर लिया। टंकी से सिर पटका तो सिर में भी चोट आ गई, पानी पर चढ़े युवक की सूचना जब प्रशासन पुलिस को मिली तो प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। सनकी युवक को जैसे-तैसे समझाकर नीचे उतारा गया, पुलिस ने घायल युवक को सबसे पहले अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
खिलचीपुर अस्पताल में युवक का इलाज किया गया, जिसके बाद काउंसलिंग के लिए युवक को खिलचीपुर एसडीएम पल्लवी वैद्य के सामने ले गए। जहां युवक ने कहा कि सोमवार कालाजी पर रहने वाली नाबालिग लड़की से वह पिछले तीन साल से प्यार करता है, लेकिन उसके घर वाले हमारी शादी करवाने को तैयार नहीं है और न ही हमें मिलने देते हैं। ऐसे में लड़की की मां ने मुझे मारने की धमकी दी थी। मैंने सोचा क्यों न मैं खुद ही मर जाऊं, इसलिए मैं पानी की टंकी पर चल गया। मैं उस लड़की से प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं।
विज्ञापन
