{"_id":"642cf375184a6cd4b908e38a","slug":"mp-news-railway-administration-started-exercise-to-promote-indigenous-food-grains-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: देसी अनाज को बढ़ावा देने के लिए रेल प्रशासन ने शुरू की कवायद, मेन्यू में रहेगा नमकीन और स्वीट डिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: देसी अनाज को बढ़ावा देने के लिए रेल प्रशासन ने शुरू की कवायद, मेन्यू में रहेगा नमकीन और स्वीट डिश
Wed, 05 Apr 2023 09:35 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:35 AM IST
सार
देसी अनाज को बढ़ावा देने के लिए रेल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही मिलेट्स (श्री अन्न) से बने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद यात्री ले सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर रेल मंडल ने एक दर्जन स्टेशनों पर देसी अनाज को बढ़ावा देने की शुरुआत करने की योजना बनाई है। योजना के पहले चरण में जबलपुर, सतना और पिपरिया स्टेशन पर औपचारिक शुरुआत की गई है। इन स्टेशनों के फूड स्टॉल संचालकों को मिलेट्स से बने व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने रेल कोच रेस्टॉरेंट के मीनू में मिलेटस से बने उत्पाद को शामिल करने के निर्देश जारी किए हैं। जबलपुर के अलावा कटनी, मुड़वारा, सतना स्टेशन पर रेल कोच रेस्टॉरेंट का संचालन हो रहा है। जल्द ही रीवा स्टेशन पर भी इसकी शुरुआत होगी। रेल प्रशासन ने केटरिंग एजेंसी को मिलेट्स से बने उत्पादों को मीनू में शामिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मेन्यू में रहेगा एक नमकीन, एक स्वीट डिश भी...
रेल प्रशासन ने रेल कोच रेस्टॉरेंट और फूड स्टॉल पर ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी, सावां से बने व्यंजन बनाने के लिए कहा है। इसमें बाजरे की मीठी और नमकीन पुरी, रागी के रसगुल्ले, बाजरे का खाखरा, बाजरे- कोदो का डोसा, कोदो राइस, रागी पकोड़ा, बाजरे की रोटी, परांठा, सावां, की खिचड़ी, रागी-सावां का हलवा आदि शामिल हैं। इसके अलावा केटरर्स को मीनू में एक नमकीन और एक स्वीट डिश भी शामिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
