{"_id":"6371da2e2d8d477f821a92af","slug":"mp-news-president-will-participate-in-tribal-pride-day-program-tomorrow-know-the-complete-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में आज शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में आज शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें पूरा कार्यक्रम
Tue, 15 Nov 2022 08:07 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:07 AM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहडोल के लालपुर पहुंचेंगी। इसके बाद शाम 5.25 बजे भोपाल राजभवन आएंगी। यहां राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा आयोजन करने की तैयारी की है। 15 नवंबर को मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। प्रदेश सरकार जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश में पेसा अधिनियम लागू करने जा रही है। राष्ट्रपति पेसा अधिनियम के कार्यान्वयन की भी अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन
यह है राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति 15 नवंबर को सुबह 11.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगी और दोपहर 12.25 बजे शहडोल पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर राष्ट्रपति शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन
इसके बाद वह दोपहर तीन बजे शहडोल से रवाना होंगी और 3.55 बजे जबलपुर और शाम 5.25 बजे भोपाल पहुंचेगी। यहां राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम होगा। शाम 6.30 बजे से 7.15 बजे के बीच राष्ट्रपति राजभवन से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के रातापानी, ओबेदुल्लागंज-इटारसी फोर-लेन (NH-46) सड़क परियोजना और रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान, ग्वालियर में रक्षा मंत्रालय की अधिकतम माइक्रोबियल कंटेनमेंट प्रयोगशाला (बीएसएल-4) की वर्चुअली रूप से आधारशिला रखेंगी।
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार (16 नवंबर) को राष्ट्रपति 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच महिला स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। दोपहर 12.55 बजे राष्ट्रपति स्टेट हैंगर भोपाल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
