फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Politics continues in mobile hack case, Youth Congress alleges - scared BJP is doing such things

MP News: मोबाइल हैक मामले में सियासत जारी, यूथ कांग्रेस का आरोप- डरी हुई भाजपा की ओर से हो रही ऐसी हरकत

Wed, 17 Jul 2024 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 04:27 PM IST
सार

जीतू पटवारी के मोबाइल हैक होने का मामला सियासी गलियारों में तेजी से फैल रहा है। अब आरोप-प्रत्यारोप तक बात पहुंच गई है। यूथ कांग्रेस ने इसके पीछे भाजपा का हाथ बताया है। उनका कहना है कि भाजपा कांग्रेस से डरने लगी है और इसी कारण ऐसी हरकर की जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Politics continues in mobile hack case, Youth Congress alleges - scared BJP is doing such things
कटनी में यूथ कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन पर जीतू पटवारी का मोबाइल हैक करने का आरोप लगाया है। मितेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा कांग्रेस से डरी हुई है। पहले राहुल गांधी जी का मोबाइल हैक करवाया अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का मोबाइल हैक करवाया है। भाजपा सरकार लाड़ली बहनों, किसानों और बेरोजगार के साथ भी वादा खिलाफी कर रही है, जिसके लिए पूरे प्रदेश के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर पोस्टकार्ड अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन


अल्प प्रवास पर कटनी जिले में पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा जो अपने संकल्प पत्र का आड़ लेकर जनता को धोखा देकर सत्ता में आई है। अब पूरे प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रही है। नर्सिंग घोटाला करके बेरोजगारों के धोखा, लाड़ली बहना जिन्हें 3 हजार का सपना देकर उनके साथ धोखा, शिक्षा के नाम पर युवाओं से धोखा और तो और किसानों के दाम देने में भी भाजपा ने बेवकूफ बनाया है। इन सब मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस अब हर जिले में "क्या हुआ तेरा वादा" नाम से पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। इसे इकट्ठे करते बोरियो और टोकरियों में भरकर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भोपाल कूच करेंगे और सीएम हाउस का घेराव करते हो उनके सभी वादे याद दिलाएंगे।
विज्ञापन


कटनी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने कहा मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए कटनी से दो हजार युवा साथियों के साथ जाएंगे। हर शख्स के साथ हुए धोखे का जवाब मांगा जाएगा। इस दौरान दिव्यांशु मिश्रा ने प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र यादव से कहा कि ये हमारे साथी जो कांग्रेस के बुरे वक्त में कंधे से कंधा मिलाकर झूठ के पुलिंदो से भरी बीजेपी के खिलाफ खड़े हैं, जब कांग्रेस का अच्छा वक्त आए तो हमारे इन साथियों को ही मौका दिए जाए न कि दल बदलुओं को। आज कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपने सच्चाई के चलते कई विधानसभा से लेकर लोकसभा तक पूरी हिम्मत से जनता के हित में बात कर रही है और आने वाले वक्त में राहुल गांधी के नेतृत्व में सत्ता पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed