{"_id":"64402a0931548eb11207c367","slug":"mp-news-police-searching-for-murder-killer-and-motive-of-murder-by-stabbing-a-woman-sewing-at-home-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: घर में सिलाई कर रही महिला के गले में कैंची घोंपकर हत्या, हत्यारे और हत्या के मकसद को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: घर में सिलाई कर रही महिला के गले में कैंची घोंपकर हत्या, हत्यारे और हत्या के मकसद को तलाश रही पुलिस
Wed, 19 Apr 2023 11:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:21 PM IST
सार
अज्ञात आरोपी ने महिला के घर के भीतर घुस कर घटना को अंजाम दिया है। महिला के गले पर कैंची से गोद गोद कर महिला को मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में महिला की गले में कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला घर पर अकेली थी। हत्या किसने की, और हत्या के पीछे का मकसद पुलिस तलाशने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक शहडोल के जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के मस्जिद के पास घर में अकेली शाहिना परवीन शाह (26) की अज्ञात बदमाश ने हत्या कर दी है। महिला सिलाई का काम कर रही थी, उसी दौरान अज्ञात आरोपी ने महिला के घर के भीतर घुस कर घटना को अंजाम दिया है। महिला के गले पर कैंची से गोद गोद कर महिला को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति हासिम घर पर नहीं था, वह केशवाही बाजार में बाजार कर रहा था और उसकी 3 वर्षीय मासूम भी रिश्तेदारी में गई हुई थी। घटना के समय शाहिना अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने महिला की हत्या की है।
घटना के कुछ घंटे बाद महिला की एक रिश्तेदार घर पहुंची तो उसने खून से लथपथ शाहिना की लाश देखी और पड़ोसियों को सूचना दी। सूचना लगते ही एसडीओपी एवं एफएसएल टीम सहित थाना प्रभारी दिलीप सिंह घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले पर जांच की जा रही है। हत्यारा कौन है और हत्या क्यों की है। अभी कुछ भी कहा जाना मुमकिन नहीं है। जल्द से जल्द पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार कर लेगी।