फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: One died due to lightning, four people died in three days due to sky disaster

MP News: आकाशीय बिजली एक की मौत, आसमानी आफत के चलते तीन दिन में चार लोगों ने तोड़ा दम

Mon, 27 Jun 2022 11:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 11:20 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक 24 जून को घर से जंगल जाने के लिए निकला था। शनिवार को उसकी लाश जंगल में मिली है।

विज्ञापन
MP News: One died due to lightning, four people died in three days due to sky disaster
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बीते तीन दिनों में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो चुकी हैं। प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांढुर्ना में एक दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि शनिवार को मोहगांव के बेलगांव में जंगल से लकड़ी लेने गए एक युवक का शव जंगल में मिला है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन पहले घर से लकड़ी लेने निकला था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। शनिवार को उसका शव जंगल में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृतक प्रभु (33) पिता मानिकराव कंगाली बेलगांव बादामी में रहता था। वह 24 जून को घर से जंगल जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा ब्लॉक में हुई सबसे ज्यादा बारिश
मानसून एक्टिव होने के बाद से लगातार बारिश का दौर जारी है, लेकिन बावजूद इसके पिछले साल की तुलना में इस वर्ष काफी कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल 27 जुलाई तक पूरे जिले में 188.5 MM बारिश हो चुकी थी वहीं अब तक पूरे जिले में कुल 70 MM बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed